Ro no D15139/23

श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए मोबाईल कैम्प का हो रहा आयोजन

श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। मोबाईल कैम्प के माध्यम से शासन द्वारा श्रमिक वर्ग हेतु संचालित श्रमिक पंजीयन, नवीनीकरण, संशोधन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही निर्माण श्रमिकों, असंगठित कर्मकारों का पात्रतानुसार पंजीयन हेतु ऑनलाईन आवेदन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मोबाईल कैम्प में आवेदनों तथा पंजीयनों में आ रही समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। पात्र हितग्राही श्रमिक पंजीयन एवं योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाईन आवेदन जनपद पंचायतों में संचालित श्रम कल्याण केन्द्र, मोबाईल एप (श्रमेव जयते एप), नजदीकी लोकसेवा केन्द्र, इंटरनेट कैफे के माध्यम करा सकते है। श्रमिक पंजीयन एवं योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए मुख्यमंत्री सहायता केन्द्र के हेल्प लाईन नंबर व टोल फ्री नंबर-0771-3505050 पर संपर्क कर सकते है।
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि माह जनवरी 2026 में विभिन्न ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जाएगा। मोबाईल कैम्प  के माध्यम से श्रमिक उपस्थित होकर नि:शुल्क श्रमिक पंजीयन आवेदन व नवीनीकरण एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। साथ ही श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है। राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मनगटा में 2 जनवरी, अचानकपुर भाठापारा में 5 जनवरी, बासुला में 5 जनवरी, चंवरढाल में 7 जनवरी, गठुला में 7 जनवरी, ईरा में 9 जनवरी, लिटिया में 9 जनवरी, पनेका में 12 जनवरी, सुकुलदैहान में 12 जनवरी, बरगा में 15 जनवरी, महाराजपुर में 15 जनवरी, भाठागांव में 19 जनवरी, भानपुरी में 19 जनवरी, नागलदाह में 21 जनवरी, धर्मापुर में 21 जनवरी, ठाकुरटोला में 23 जनवरी, मोखला में 27 जनवरी, जंगलेसर में 28 जनवरी, खुटेरी में 30 जनवरी को मोबाईल कैम्प का आायोजन किया जाएगा। इसी तरह डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत तुमड़ीबोड़ में 5 जनवरी, बम्हनीभाठा में 7 जनवरी, रूपाकाठी में 9 जनवरी, दीवानझिटिया में 12 जनवरी, घोरदा में 16 जनवरी, खैरी (धौराभाठा) में 19 जनवरी, बोदेला में 21 जनवरी, बड़भूम में 23 जनवरी, नादिया में 28 जनवरी, रातापायली में 30 जनवरी एवं छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत सोमाझिटिया में 2 जनवरी, फाफामार में 5 जनवरी, पिनकापार में 7 जनवरी, खुर्सीपार में 9 जनवरी, कोलिहालमती में 12 जनवरी, केसाल में 16 जनवरी, जयसिंगटोला में 19 जनवरी, चिरचारीखुर्द में 21 जनवरी, सुर्खीटिकुल में 29 जनवरी, जोशिलमती में 30 जनवरी तथा डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत पारागांवकला में 2 जनवरी, शिवपुरी में 9 जनवरी, कोलेन्द्रा में 13 जनवरी, चैतुखपरी में 16 जनवरी, बिल्हरी में 20 जनवरी, कसारी में 22 जनवरी, पलान्दुर में 27 जनवरी, कुसमी में 29 जनवरी को मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!