Ro no D15139/23

शिवरीनारायण में बाढ़ आपदा से निपटने मॉकड्रिल का आयोजन

*कलेक्टर और एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा, रेस्क्यू टीम ने किया रियल टाइम अभ्यास*

रायपुर, 6 जून 2025/ मानसून को ध्यान में रखेत हुए शिवरीनारायण स्थित महानदी (बाबाघाट) में आज बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मॉकड्रिल (पूर्वाभ्यास) का आयोजन किया गया। जांजगीर कलेक्टर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों की।

मॉकड्रिल के दौरान एसडीआरएफ और नगर सेना की संयुक्त टीम ने उपलब्ध बचाव सामग्री का प्रयोग कर बाढ़ और अग्नि आपदा से निपटने का अभ्यास किया। इस डेमो में मोटर बोट, स्क्यूबा डाइविंग, लाइफ जैकेट, सर्च लाइट समेत अन्य आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया गया। मॉकड्रिल में यह भी बताया गया कि घरों में मौजूद सामान्य वस्तुओं जैसे ड्रम, मटका, प्लास्टिक की बोतल, ट्यूब आदि से कैसे राफ्ट और अस्थायी लाइफ जैकेट बनाकर आपात स्थिति में लोगों की जान बचाई जा सकती है।

कलेक्टर श्री महोबे ने तैयारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले की आपदा राहत टीम पूरी तरह से सतर्क और सक्षम है। उन्होंने कहा कि मॉकड्रिल जैसे अभ्यास आपदा प्रबंधन के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं, जिससे रेस्क्यू टीमों को वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने का अभ्यास होता है। यह न केवल प्रशासन को तैयार करता है, बल्कि आम नागरिकों को भी जागरूक करता है कि आपदा के समय उन्हें क्या कदम उठाने चाहिए।

पुलिस अधीक्षक श्री पांडेय ने कहा कि मॉकड्रिल के जरिए टीमों की तैयारियों की समीक्षा की गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की योजनाबद्ध अभ्यास से आपदा के समय प्रशासन और आम नागरिक मिलकर बेहतर तालमेल से जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

जिला सेनानी सुश्री योग्यता साहू ने जानकारी दी कि बिलासपुर एसडीआरएफ और नगर सेना जांजगीर की संयुक्त टीम गठित की गई है। उन्होंने बताया कि मॉकड्रिल में बाढ़, डूबने की घटना, फंसे हुए लोगों के रेस्क्यू और अग्निकांड की सूचना मिलने पर कम से कम समय में प्रतिक्रिया देने का अभ्यास किया गया। साथ ही नागरिकों को यह भी सिखाया गया कि घर-गांव में पड़ी अनुपयोगी वस्तुओं की मदद से आपातकालीन स्थिति में खुद को कैसे सुरक्षित किया जा सकता है।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आर. के. सिंह तंबोली, एसडीएम श्री सुब्रत प्रधान सहित एसडीआरएफ और नगर सेना की टीमों के जवान व अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ

    *60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को घर के नजदीक मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी*   *किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए आसान होगी…

    Read more

    नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सुरक्षित वापसी और आवश्यक सहायता के लिए सरकार तत्पर*   रायपुर 26 अगस्त 2026/ नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक