Ro no D15139/23

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में आदर्श युवा ग्रामसभा का हुआ आयोजन

छात्राओं ने ग्राम पंचायत की भूमिकाएं निभाकर जनभागीदारी का परिचय देते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली का व्यवहारिक अनुभव प्राप्त किए

 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में ग्राम विकास को नई दिशा देने और युवा छात्रों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आदर्श युवा ग्रामसभा  का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में मंगलवार को आदर्श युवा ग्राम सभा का उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। ग्राम विकास की वास्तविक प्रक्रिया को समझाने और छात्रों में नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस ग्रामसभा में छात्राओं ने ग्राम पंचायत की भूमिकाएं निभाकर न केवल जनभागीदारी का परिचय दिया, बल्कि ग्राम प्रशासन की कार्यप्रणाली का व्यवहारिक अनुभव भी प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन संगती शिक्षक श्री भोज कुमार के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 73वे संविधान संशोधन के माध्यम से स्थापित त्रिस्तरीय पंचायतती राज से छात्राओं को अवगत कराना, छात्राओं को ग्राम सभाओं और स्थानीय शासन की प्रक्रियाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करना, छात्राओं में नेतृत्व कौषल का विकास एवं स्थानीय मुद्दो की समझ बढ़ाना था। ग्राम सभा में छात्राओं ने सरपंच, सचिव, पंच, कृषि विस्तार अधिकारी, डॉक्टर, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता, प्रधान पाठक, रोजगार सहायक, सहायक सचिव, स्व-सहायता समूह के सदस्य, कृषि सहायक, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य किसान, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, छात्र-अभिभावक की जिम्मेदारी कुशलता से निभाई। कार्यक्रम में सरपंच की मुख्य भूमिका कु. पूजा एक्का ने निभाई, सचिव की भूमिका कु. एंजिलियन तिर्की, सहायक सचिव की भूमिका कु. कौशल्या पैंकरा ने निभाई साथ ही विद्यालय की अन्य छात्राएं भी विभिन्न पदों की उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सन्ना के युवा सरपंच श्री अरविन्द कुजूर एवं उप सरपंच श्री बृजेष गुप्ता, वार्ड पंच श्री रिशु केसरी एव बी.डी.सी. श्री अनुपम तिर्की, पंचायत सचिव श्री गणेश कुमार यादव उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं के धार युवा हैं, ऐसी युवा ग्रामसभाएं छात्र नेतृत्व को बढ़ावा देती है और निर्णय प्रक्रिया में युवाओं की सहभागिता मजबूत करती हैं। युवा सरपंच द्वारा हाल ही में विद्यालय से डिप्टी कलेक्टर के पद पर छात्रा चचंल पैंकरा का चयन होने पर पूरे विद्यालय को बघाई दिया गया, एवं छात्राओं को भविष्य में ऐसी उपलब्धि हासिल करने की शुभकामनाएं दी गई।
प्राचार्य अनित चटर्जी ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि युवा सिर्फ भविष्य नहीं, वे वर्तमान की शक्ति है। युवा ग्रामसभा छात्रों को नेतृत्व, जिम्मेदारी और समाज सेवा की दिशा में आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती है। कार्यक्रम आयोजन कराने में ग्राम सभा आयोजन हेतु प्रशिक्षित शिक्षक श्री श्यामसुंदर  पी.जी.टी. एवं श्रीमती स्नेहलता, टी.जी.टी. ने बताया कि मॉडल यूथ ग्राम सभा केन्द्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय, जनजातीय कार्य मंत्रालय, व शिक्षा मंत्रालय का एक संयुक्त कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत् जवाहर नवोदय विद्यालय, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय व राज्य सरकार के कुल 1000 से अधिक विद्यालयों में लागू किया गया है। यह पहल अनुभवात्मक और गतिविधि आधारित शिक्षा समझने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्राओं का सहयोग रहा।

  • Related Posts

    प्रदेश में 1460 गौधामों की होगी स्थापना 88 गौधामों का पंजीयन पूर्ण

      42 गौधामों में लगभग 5109 पशुधन संरक्षित रायुपर, 5 अगस्त 2026/ गौधाम योजना का उद्देश्य प्रदेश में बेसहारा मवेशियों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना, उनके संरक्षण को बढ़ावा देना…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में मानसून की स्थिति: राज्य में अब तक 99.2% सामान्य वर्षा दर्ज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सर्वाधिक तो सरगुजा-सुकमा में औसत से कम बारिश

      ​रायपुर,05 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ में इस वर्ष मानसून की स्थिति कुल मिलाकर सामान्य और संतोषजनक बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 5 अगस्त 2026 तक जारी आंकड़ों…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस