Ro no D15139/23

बैटरी चालित ट्राइसाइकिल से बदली जिंदगी: मोहला के हितग्राही नर्मेश बने आत्मनिर्भरता की मिसाल 76 प्रतिशत दिव्यांगता के बावजूद नहीं मानी हार, अब स्वयं चला रहे दुकान और दे रहे प्रेरणा

रायपुर, 28 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की दिव्यांगजन हितैषी योजनाएं जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के विकासखंड मोहला के ग्राम मंझियापुर निवासी श्री नर्मेश कुमार धावड़े इसकी प्रेरक मिसाल बनकर सामने आए हैं। 76 प्रतिशत दिव्यांगता से प्रभावित होने के बावजूद उन्होंने कठिन परिस्थितियों में हार नहीं मानी और आज बैटरी चालित ट्राइसाइकिल के सहारे आत्मनिर्भर जीवन जी रहे हैं।

श्री नर्मेश कुमार धावड़े एक छोटे ग्रामीण व्यापारी हैं। वे अपने गांव में छोटी-सी परचून दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दिव्यांगता के कारण उन्हें आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार लोगों की नकारात्मक टिप्पणियों और सामाजिक चुनौतियों ने उन्हें निराश करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने अपना आत्मविश्वास बनाए रखा।

इसी दौरान उन्हें समाज कल्याण विभाग की उस योजना की जानकारी मिली, जिसके तहत 70 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र हितग्राहियों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल प्रदान की जाती है। उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत किया। जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका आवेदन स्वीकृत किया और उन्हें ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई।

ट्राइसाइकिल मिलने के बाद श्री नर्मेश के जीवन में बड़ा बदलाव आया। अब वे अपनी दुकान तक आसानी से पहुंच पाते हैं, दैनिक कार्य स्वयं कर लेते हैं और किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इससे उनकी आय में भी वृद्धि हुई है और परिवार को आर्थिक संबल मिला है।

श्री नर्मेश बताते हैं कि पहले जहां घर से बाहर निकलना भी चुनौतीपूर्ण था, वहीं अब वे अपने कामकाज को नियमित रूप से संचालित कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि दिव्यांगता कमजोरी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से हर कठिनाई को पार किया जा सकता है।

आज श्री नर्मेश अपने क्षेत्र के अन्य दिव्यांगजनों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। वे लोगों को शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में जागरूक करते हैं तथा अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस सकारात्मक बदलाव के लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन तथा समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं ने उनके जीवन को नई दिशा दी है और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल