Ro no D15139/23

आत्मनिर्भर भारत से ही पूरा होगा जगद्गुरू बनने का सपना: मोहन मांझी

0 भारतीय भाषाएं बचेंगी तभी बचेगा भारत : प्रो.संजय द्विवेदी

भुवनेश्वर। उड़ीसा के मुख्यमंत्री श्री मोहनचरण मांझी का कहना है कि आत्मनिर्भर भारत ही स्वदेशी के संकल्प और भारत के जगद्गुरू बनने का सपना पूरा करेगा। वे यहां उड़िया दैनिक ‘निर्भय’ के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा विकसित भारत हमारा साझा सपना है, सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं तो इसे कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रोफेसर संजय द्विवेदी ने कहा कि भारतीय भाषाएं बचेंगी तभी भारत बचेगा। उनका कहना था किसी भी देश ने पराई भाषा में न तो प्रगति की है, न ही मौलिक विचार इससे उपजते हैं। इसलिए भारतीय भाषाओं के उत्थान से ही हमारी कला, साहित्य, संस्कृति, सिनेमा,रंगमंच और प्रदर्शन कलाएं संरक्षित रहेंगी। उन्होंने कहा कि स्वराज लाना है तो ‘स्वदेश’ बनाना भी होगा, तभी स्वदेशी के आधार पर देश खड़ा होगा।
प्रोफेसर द्विवेदी ने कहा कि हमने वसुधा को कुटुम्ब माना पर आज तो हमारे परिवार भी खतरे में हैं। परिवार नहीं बचे तो मूल्य और संस्कृति दोनों नहीं बचेगी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सत्य सुंदर बारीक, संपादक नवीन दास ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष जय नारायण मिश्र, पूर्व वित्त मंत्री प्रफुल्ल घड़ेई, पूर्व कृषि मंत्री अमर प्रसाद सत्पथी, उड़िया फिल्म अभिनेत्री पिंकी प्रधान, साहित्यकार गौरहरि दास, भाजपा प्रवक्ता सज्जन शर्मा उपस्थित रहे। संचालन संबित महापात्र ने किया।

  • Related Posts

    ‘दलित होने की वजह से किया मंच का शुद्धीकरण?’, मायावती के बयान से गरमाई राजनीति, RSS प्रमुख से दखल की मांग

    UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धीकरण को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने…

    Read more

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!