Ro no D15139/23

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं मोनालिसा, कहा- आपके साथ बिताए पलों को याद रखूंगी

धर्मेंद्र के निधन की दुखद खबर सुनकर भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अभिनेता के साथ फिल्म ‘देस-परदेस’ में बिताए पलों को याद किया।

अभिनेत्री ने लिखा, “मैंने दो महीने पहले ही अपने पिता को खोया था, और आज पूरे देश ने हैंडसम ही-मैन को खो दिया, मैं आपके फार्महाउस वाले वीडियोज को याद करूंगी, जो हमेशा मझे प्रेरित करते थे। इस खूबसूरत दुनिया को एक दिन छोड़ना सच है, जिसे एक दिन हम सबको स्वीकार करना होगा।”

अभिनेत्री ने आगे लिखा, “लेकिन आपने जो मुझे जीवन का सबसे बड़ा सबक सिखाया, वह यह है कि जब तक जियो, जी भर के जियो।”

अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें धर्मेंद्र के साथ एक फिल्म में काम करने का मौका मिला था। उन्होंने लिखा, “मैं आपके साथ काम करके अपनी मां की इच्छा पूरी कर सकी, जिसमें मैंने आपके साथ तस्वीर ली थी। हमारा परिवार हमेशा आपको सम्मान देता रहा। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।”

उन्होंने लिखा, “मेरे ‘बाबा’ ने हमें सिर्फ अच्छी यादें दीं। आप भी हमारी खुश यादों में हमेशा रहेंगे। शांति में रहें सर। एक अच्छे और ऊर्जा से भरपूर आत्मा ने हमें छोड़ दिया।”

बता दें कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘देस-परदेस’ में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह, रति अग्निहोत्री, दीपक दुबे, आनंद मोहन, सोनिया मिश्राम भी थे। इस फिल्म में कादर खान का गेस्ट अपियरेंस था।

फिल्म का निर्देशन और लेखन विमल कुमार ने किया था और आशुतोष पांडे ने इसे प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में धर्मेंद्र ने पवन सिंह के पिता का किरदार निभाया था और यह धर्मेंद्र की पहली भोजपुरी फिल्म थी।

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!