Ro no D15139/23

लंबे समय से श्रम विभाग की योजनाओं से वंचित रही मोनिका सोना का बना मजदूर कार्ड

सुशासन तिहार का असरः आवेदनों पर कार्रवाई शुरू
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ, श्रीमती सोना ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार

रायपुर, 21 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि उन्हें सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करना है। सुशासन तिहार के प्रथम चरण में आम जनता से उनकी मांग और शिकायतों को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से मंगाया गया। वहीं, दूसरे चरण में आमजनों के प्राप्त आवेदनों को त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले की निवासी श्रीमती मोनिका सोना का मजदूर कार्ड बनाया गया। मजदूर कार्ड पाकर श्रीमती सोना काफी खुश नजर आई। उन्होंने बताया कि लंबे समय से उन्हें मजदूर कार्ड बनवाने के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। मजदूर कार्ड के अभाव में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनको नहीं मिल रहा था। फिर उन्हें टेलीविजन और समाचार पत्रों के माध्यम से सुशासन तिहार की जानकारी मिली। उन्होंने अपनी मांग सुशासन तिहार के माध्यम से सरकारी अमले तक पहुंचाई।

श्रीमती मोनिका सोना ने जैसे ही अपना आवेदन पत्र समाधान पेटी तक पहुंचाया, उसके दूसरे ही दिन जिला श्रम विभाग ने उनसे संपर्क किया। उन्हें कार्यालय बुलाया गया और सभी मूलभूत दस्तावेज मंगाए गए। विभाग के अधिकारियों ने उनके दस्तावेजों का परीक्षण किया और उन्हें मजदूर कार्ड बनाकर दिया गया। साथ ही उन्हें श्रम विभाग की ओर से शासन की जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

श्रीमती मोनिका सोना ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब मजदूरी कार्ड के माध्यम से मुझे मंडल में संचालित योजनाओं का लाभ मिलेगा। काफी दिनों से जिन योजनाओं से वंचित रही, मुख्यमंत्री जी की इस पहल से अब वह मुझे आसानी से मिलने लगेगी।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    वंदेमातरम् की धुन पर थिरकी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां

    वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं का हुआ अद्भुत संगम, रिखीराम क्षत्रीय एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन*   *करमा,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!