Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जिले के 1 लाख से ज्यादा किसानों को मिली 22 करोड़ 75 लाख रूपये की सहायता

धमतरी, 27 फरवरी 2025/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत् इस वर्ष धमतरी जिले के किसानों को 19 वीं किश्त जारी कर लाभान्वित किया गया है। धमतरी जिले के एक लाख एक हजार 107 किसानों के खातों में 22 करोड़ 75 लाख रूपये अंतरित किये गये है। इस राशि से किसान अपनी जरूरतों के अनुरूप खाद, बीज, दवाईयां सहित अन्य पारिवारिक जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की आय को दुगुना करने और उनको आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत् देश के प्रत्येक पात्र कृषक परिवार को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपये सीधे उनके खाते में भेजकर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। यह राशि 4-4 महीने के अन्तराल में 2 हजार रूपये को तीन समान किश्तों में प्रदान की जाती है। योजना के शुरूआत में इसका लाभ केवल छोटे और सीमांत किसानों के परिवारों मिलता था। इसमें वे किसान शामिल थे, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की संयुक्त भूमि थी। योजना में आवश्यक सुधार करते हुए सभी किसान परिवारों के लिए इसे लागू कर दिया गया।

*आवेदन कैसे करें*
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसानां को पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं, इसके बाद फ़ार्मर कॉर्नर में नये किसान पंजीयन का विकल्प चुनें, एक एप्लीकेशन फ़ॉर्म खुलेगा, इसमें ज़रूरी जानकारी भरें। फ़ार्मर कॉर्नर सेक्शन के तहत ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर डालें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी की मदद से इसे वेरिफ़ाई करें। इसके बाद अपनी ज़मीन की जानकारी दर्ज करें, ज़मीन से जुड़े दस्तावेज़ अपलोड करें। अंत में कैप्चा कोड डालें और गेट ओटीपी पर जाकर सबमिट करें। किसान का आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।

*इन्हें नहीं मिल सकता योजना का लाभ*
संस्थागत भूमि धारक, संवैधानिक पदों पर बैठे किसान परिवार, राज्य या केंद्र सरकार के सेवारत या रिटायर्ड अधिकारी और कर्मचारी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और सरकारी स्वायत्त निकाय के अधिकारी-कर्मचारियों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल सकता। इनके अलावा डॉक्टर, इंजीनियर और वकील जैसे प्रोफेशनल्स के साथ-साथ दस हजार रुपए से ज्यादा की मासिक पेंशन वाले रिटायर्ड पेंशनर्स और पिछले असेसमेंट ईयर में इनकम टैक्स भरने वालों को भी इस स्कीम से बाहर रखा गया है।

  • Related Posts

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

    रायपुर रीजन में 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत   धमतरी, 17 अगस्त 2026। किसानों को सहज एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने…

    Read more

    ग्राम सभाओं के हाथों में होगी जंगलों के प्रबंधन की कमान

    10 ग्राम सभाओं का चयन, प्रत्येक CFR समिति को मिलेंगे ₹15 लाख कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा—वन संरक्षण के साथ आजीविका संवर्धन को दें प्राथमिकता   धमतरी, 17 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान