Ro no D15139/23

जशपुर की 18 हजार से अधिक महिलाएं बनी  लखपति दीदी’ महिलाएं खेती, पशुपालन खाद्य प्रसंस्करण लघु उद्योग से अपने परिवार और गांव को दे रही आर्थिक मजबूती

जशपुरनगर 23 मार्च 2026/प्रकृति की गोद में बसा जशपुर, हरी-भरी बादियॉ, मेहनतकश किसानों की धरती जहां से शुरू हो रही है एक नई सोच और नई दिशा।
आज जशपुर की महिलाएं खेती,  पशुपालन, लघु उद्यम, खाद्य प्रसंस्करण तथा हस्तशिल्प उत्पादों के माध्यम से अपने परिवार और गांव की आर्थिक ताकत बन रही है।
गांव-गांव में कृषि सखियां और पशु सखियां, किसानों तक आधुनिक तकनीक और उन्नत खेती की जानकारी पहुंचा रही है, जिससे खेती अब परंपरा के साथ एक सफल व्यवसाय भी बन रही है।
जशपुर जिले में 12808 स्व सहायता समूह सक्रिय है। 1,37, 912 महिलाएं जुड़ी हुई है और सामूहिक प्रयासों से आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बन रही है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय  के नेतृत्व एवं जिला प्रशासन जशपुर के निरंतर प्रयासों से जिले में लखपति दीदी पहल को गति दी जा रही है। वर्ष 2024 से 2027 तक 30877 लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से 18218 महिलाएं पहले ही लखपति बन चुकी है और 12659 दीदियों को आगामी वर्षों में लखपति बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए लगभग 70 हजार महिलाओं को कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी से जोड़ने की पहल की जा रही है। जिसमें बिहान की टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है, महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के लिए मुद्रा लोन से लगभग 14 करोड रुपए, बैंक लिंकेज से 76 करोड़ रुपए, और सामुदायिक निवेश निधि से लगभग 13 करोड रुपए की सहायता प्रदान की गई है।
बिहान द्वारा सभी कैडर के साथ-साथ करीब 8500 संभावित लखपति दीदियों को विभिन्न आजीविका गतिविधियों में प्रशिक्षित किया गया है और उनकी आय में वृद्धि की सतत निगरानी की जा रही है। इन संसाधनों से महिलाएं डेरी बकरी पालन, पोल्ट्री और फूड प्रोसेसिंग जैसे उद्योगों के माध्यम से लखपति दीदी पहल को आगे बढ़ा रही है। इन्हीं प्रेरणादायक प्रयासों और नई तकनीक को जानने के लिए 23 से 25 मार्च 2026 को  कृषि महाविद्यालय कुनकुरी  में कृषि क्रांति एक्सप्रेस 2.0 अवसर लेकर आ रहा है। इस अवसर पर आईए संकल्प ले कि जशपुर की हर महिला को आत्मनिर्भर बनाने का और हर गांव में तैयार करने का एक नई लखपति दीदी। क्योंकि जब एक महिला आगे बढ़ती है तब परिवार, गांव और राष्ट्र आगे बढ़ा है।

  • Related Posts

    पीएम जनमन योजना से ’भेन्दकी’ का बरसों पुराना सपना हुआ साकार अकेलेपन के बीच सुरक्षा की छत बनीं पीएम जनमन आवास योजना

      अम्बिकापुर 27 मार्च 2026/   जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में पीएम जनमन योजनाओं से ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली का नया सवेरा आ रहा है। इसी कड़ी में…

    Read more

    हर घर नल से बदली देवराजो यादव की जिंदगी लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत पड़ौली में घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल, महिलाओं को मिली बड़ी राहत

      अम्बिकापुर 27 मार्च 2026/   जिले के लुण्ड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़ौली में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने की पहल ने ग्रामीणों के…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने