Ro no D15139/23

धमतरी और मगरलोड जनपद पंचायत क्षेत्र के 2 लाख 39 हजार से ज्यादा मतदाता चुनेंगे जनप्रतिनिधि

*प्रथम चरण का मतदान 17 फरवरी को*

पंच, सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्यों का होना है चुनाव

पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में होगा चुनाव

निर्वाचन कार्यों में 262 वाहनों की व्यवस्था*

कलेक्टर ने मतदान दलों को दी शुभकामनायें

धमतरी 16 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन संपन्न होने के बाद अब प्रथम चरण में सोमवार 17 फरवरी को धमतरी और मगरलोड में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तमाम अधिकारी-कर्मचारी जुट चुके हैं।

* कुल 156 सरपंच सहित 2688 वार्ड पंचों का होगा मतदान*
जनपद पंचायत धमतरी के 94 से 93 ग्राम पंचायतों में सरपंच का चुनाव होना है। एक पंचायत में सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। वही 94 ग्राम पंचायतो में 1420 पंचो के चुनाव संपन्न होंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत मगरलोड में 63 ग्राम पंचायत हेतु 270 सरपंच पद के अभ्यर्थी मैदान पर होंगे। इसी तरह पंच हेतु कुल 1268 अभ्यार्थीर्यो के लिए मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाएगा।

*48 जनपद सीट के 127 और 6 जिला पंचायत सदस्यों के लिए 16 उम्मीदवारों का होगा भाग्य का फैसला*
जनपद पंचायत सदस्यों की बात करें तो धमतरी और मगरलोड की कुल सीटों के लिए 48 क्षेत्र के लिए 127 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं,
वहीं जिला पंचायत सदस्यों की बात करें तो धमतरी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5,6,7 धमतरी विकासखंड में एवं 8,9 मगरलोड विकासखंड अंतर्गत आते है। क्षेत्र क्रमांक 10 दोनों विकासखंड में शामिल है।

* 2लाख 39 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मतदान*
प्रथम चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में धमतरी और मगरलोड विकासखण्ड के 2 लाख 39 हजार 110 मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

* 2000 कर्मियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी*
पारदर्शी व निष्पक्ष मतदान के लिए करीब 2000 अधिकारियों, कर्मचारियों को मतदान कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी 156 मतदान केंद्रों में मतदान सामग्री सहित मतदान दलों को सकुशल रवाना व वापसी हेतु छोटी-बड़ी करीब 262 वाहनों की व्यवस्था की गई है।

*पुलिस अधिकारियो सहित जवान होंगे तैनात*
इसी तरह शांतिपूर्ण मतदान हेतु पुलिस अधिकारियो सहित जवान मतदान केंद्रों में तैनात रहेंगे। कोटवारों के अलावा पेट्रोलिंग के लिए आवाजाही करेंगे।

*कलेक्टर ने दी शुभकामनाये
जनपद पंचायत धमतरी और मगरलोड के अंतर्गत 156 ग्राम पंचायतो में होने वाले पंच, सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए कलेक्टर सुश्री नम्रता गाँधी ने सभी मतदान कर्मियों, अधिकारियों, पुलिस जवानों, कोटवारों को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए शुभकामनायें दी है।

  • Related Posts

    आवारा मवेशियों को पकड़ने विशेष अभियान चलेगा

      सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन की पहल, नागरिकों से सहयोग की अपील धमतरी, 19 अगस्त 2026। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रमुख मार्गों एवं शहर के भीतर सड़कों पर आवारा…

    Read more

    जन संवाद-2.0 : ग्राम सभाओं में जनभागीदारी से तय होंगी विकास की प्राथमिकताएं

      20 अगस्त से ग्राम सभाओं में आयोजित होंगी पांच प्रमुख गतिविधियां, ग्रामीणों की आवाज बनेगी गांव के विकास का आधार धमतरी, 19 अगस्त 2026। जिले में ग्राम स्वराज, सुशासन…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ