Ro no D15139/23

जीपीएम जिले में अब तक 26 हजार क्विंटल से अधिक की धान खरीदी

200 क्विंटल धान जब्त, उड़नदस्ता दल की कार्रवाई जारी

रायपुर, 21 नवंबर 2025/ समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी का कार्य जीपीएम जिले में सुचारू रूप से जारी है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान 15 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान में अब तक जीपीएम जिले के सभी 17 धान खरीदी केंद्रों में कुल 26 हजार 784 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है।

जिले के खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, धान खरीदी केंद्र धनौली में 3564.40 क्विंटल, मेढ़ुका में 3399.60 क्विंटल, लरकेनी में 2212 क्विंटल, भर्रीडांड़ में 2106 क्विंटल, खोडरी में 1921.60 क्विंटल, निमधा में 1744.80 क्विंटल, पेण्ड्रा में 1583.20 क्विंटल, गौरेला में 1422.40 क्विंटल, सिवनी में 2439.20 क्विंटल, मरवाही में 1352.40 क्विंटल, तेंदुमुड़ा में 1003.60 क्विंटल, नवागांव पेण्ड्रा में 866.40 क्विंटल, परासी में 842.40 क्विंटल, लालपुर में 738.40 क्विंटल, बंशीताल में 598.40 क्विंटल, देवरीकला में 533.20 क्विंटल और तरईगांव में 456 क्विंटल धान खरीदा गया है।

बिचौलियों पर शिकंजा कसने में जुटा प्रशासन

धान खरीदी के दौरान बिचौलियों द्वारा अवैध रूप से धान की खपत रोकने प्रशासन ने सख्ती बरती है। जिले में गठित उड़नदस्ता दल लगातार जांच-पड़ताल में जुटा हुआ है ताकि केवल पंजीकृत एवं वास्तविक किसानों से ही धान खरीदा जा सके। इसी निगरानी अभियान के तहत शुक्रवार को बिचौलियों से लाकर घर में रखे गए कुल 200 क्विंटल धान को जब्त किया गया। जांच में पता चला कि यह धान गर्मी के सीजन का है जिसे समर्थन मूल्य पर बेचने की तैयारी की जा रही थी।

राजस्व, खाद्य एवं कृषि विभाग के संयुक्त जांच दल ने पेण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम कंचनडीह में लेखराम राठौर के घर से 150 क्विंटल और ग्राम झाबर में कल्याण सिंह के घर से 50 क्विंटल धान जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पारदर्शी खरीदी व्यवस्था की दिशा में कदम

जिला प्रशासन ने बताया कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए खरीदी केंद्रों में पारदर्शिता और निगरानी को प्राथमिकता दी जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित

      कोरबा, 23 जुलाई 2026/जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा की अध्यक्षता में…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट