Ro no D15139/23

“मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना“ सरगुजा सम्भाग के 700 से अधिक श्रद्धालुओं को मिलेगा उज्जैन ओंकारेश्वर एवं महाकालेश्वर तीर्थ दर्शन का मौका

अम्बिकापुर 09 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में “मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना“ अन्तर्गत स्पेशल ट्रेन से सरगुजा संभाग के 780 श्रद्धालु गुरुवार को उज्जैन, ओंकारेश्वर एवं महाकालेश्वर तीर्थ दर्शन के लिए रवाना होंगे। इसमें सरगुजा जिले से 206 यात्री शामिल हैं। दर्शन के लिए जाने वाली विशेष ट्रेन को प्रातः 10ः45 बजे अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शामिल होंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त एवं प्रभारी मंत्री सरगुजा श्री ओ.पी. चौधरी तथा कृषि अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंत्री श्री राम विचार नेताम उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज, अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल,लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह उपस्थित रहेंगे।

सरगुजा सम्भाग के 700 से ज्यादा यात्री होंगे शामिल-
सरगुजा जिले के श्रद्धालुओं के साथ सरगुजा सम्भाग के अन्य जिलों के हितग्राही भी विशेष ट्रेन से तीर्थ दर्शन के लिए रवाना होंगे। जिसमें सरगुजा जिले के 206, सूरजपुर जिले के 273, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 98, कोरिया जिले के 113, एमसीबी जिले के 90 श्रद्धालु शामिल होंगे।

  • Related Posts

    एनएचएम के संविदा पदों हेतु भर्ती परीक्षा संपन्न, 150 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

      अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सरगुजा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अंतर्गत रिक्त संविदा पदों की भर्ती प्रक्रिया के तहत आज विभिन्न चरणों में परीक्षा…

    Read more

    शासकीय भूमि नामांतरण में मामले में सहायक ग्रेड-02 पर कार्रवाई वेतन मैट्रिक्स के न्यूनतम लेबल पर पदावनत करने की दीर्घ शास्ति की गई

      अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/   जिला प्रशासन द्वारा शासकीय कार्यों में गंभीर अनियमितता और पद के दुरुपयोग के मामले में सहायक ग्रेड-02   अजय कुमार तिवारी के विरुद्ध दीर्घ शास्ति अधिरोपित…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने