Ro no D15139/23

संविधान दिवस के अवसर पर सुराना लॉ कॉलेज में न्यायाधीश द्वारा प्रेरक उद्बोधन

संविधान दिवस के पावन अवसर पर दुर्ग स्थित सेठ रतन चंद सुराना लॉ कॉलेज में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला न्यायालय दुर्ग के प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को संविधान की महत्ता और उसके मूल उद्देश्यों से अवगत कराते हुए प्रेरक उद्बोधन दिया।

अपने वक्तव्य में न्यायाधीश ने कहा कि भारत का संविधान केवल एक विधिक दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक आकांक्षाओं, मूल्यों और लोकतांत्रिक आदर्शों का जीवंत प्रतीक है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और गरिमा के साथ जीवन जीने की शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने संविधान निर्माताओं की दूरदृष्टि, प्रतिबद्धता और अदम्य संकल्प का स्मरण करते हुए कहा कि आज का दिन हमें उनके त्याग और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण को सम्मान देने का अवत्तर प्रदान करता है।

न्यायाधीश ने कहा कि विधि-विद्यार्थियों का दायित्व केवल विधिक प्रावधानों को जानना भर नहीं है, बल्कि संवैधानिक मूल्यों न्याय, समानता, स्वतंत्रता, धर्मनिरपेक्षता और भ्रातृत्व को अपने आचरण और जीवन में उतारना भी है। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील की कि वे संविधान की भावना को समझकर सामाजिक न्याय, संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व के साथ राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान दें।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने संविधान के इतिहास, महत्व तथा नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों से संबंधित विचारों को गंभीरता से सुना। सेठ रतन चंद सुराना लॉ कॉलेज के प्राचार्य एवं संकाय सदस्यों द्वारा न्यायाधीश के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उक्त कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का संयुक्त रूप से वाचन भी किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के सचिव, सेठ रतन चंद सुराना लॉ कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्रगण तथा पैरालीगल वालेंटियर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    *- मरीजों को कम से कम करें रिफर* *- बच्चों का आधार अपडेट प्राथमिकता से कराने के दिए निर्देश* *- ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल की समस्या…

    Read more

    कलेक्टर ने जनदर्शन में गंभीरता से सुनी नागरिकों की समस्याएं

    *- जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश* राजनांदगांव 24 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक…

    Read more

    NATIONAL

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव