Ro no D15139/23

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय अंबिकापुर और मुहिम फाउंडेशन के बीच एमओयू, युवाओं में नेतृत्व विकास और सामुदायिक भागीदारी को मिलेगा बढ़ावा

 

अम्बिकापुर 21 जुलाई 2026/   स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी एक्शन एंड ट्रांसफॉर्मेशन ने आज एक गैर-आर्थिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह सहयोग युवाओं को 21वीं सदी की आवश्यक स्किल्स, सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहन देने तथा छात्र नेतृत्व को संस्थागत रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस समझौते के तहत छात्रों को नेतृत्व, नवाचार, संवाद, विकास सम्बंधित समस्या समाधान और सामाजिक उद्यमशीलता जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित करेगा। साथ ही छात्रों को उनके अकादमिक जीवन को समाज से जोड़ने का अवसर भी प्रदान करेगा।

इस साझेदारी के तहत विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यावसायिक कौशल को बढ़ाएंगे। छात्र नेतृत्व में एक्शन रिसर्च प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा मिलेगा, जिनका उद्देश्य स्थानीय समुदाय की समस्याओं को समझना और समाधान प्रस्तुत करना होगा। लीडरशिप वर्कशॉप्स, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स और नीति संवाद जैसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास होगा। सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रमों और संगोष्ठियों के माध्यम से नागरिक चेतना और भागीदारी को सशक्त करना और मेंटोरशिप, गाइडेंस के माध्यम से सामाजिक और उद्यमशील पहलों को समर्थन देना है।

कार्यक्रम के दौरान दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों ने कहा कि आज के समय में शिक्षा को समाज की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ना आवश्यक हो गया है। यह साझेदारी छात्रों को केवल नौकरी के लिए नहीं, बल्कि समाज में नेतृत्व के लिए तैयार करेगी।

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर  का यह कदम दर्शाता है कि संस्थान केवल अकादमिक उत्कृष्टता तक सीमित न रहकर क्षेत्रीय विकास और राष्ट्रीय प्रगति में भी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ रिजवान उल्लाहः, प्रोफेसर डॉ. ऍन मैरी खालको, डॉ. निलाभ कुमार, डॉ. सुशिल कुमार, मुहिम फाउंडेशन से ऋषिकेश, आकृति और रोज उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल