Ro no D15139/23

सांसद चौधरी ने धमतरी में ‘विज्ञान वाटिका’ का लोकार्पण किया

बच्चों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा जगाएगी धमतरी की विज्ञान वाटिका: सांसद चौधरी
विज्ञान को किताबों से बाहर लाने की पहल


धमतरी । शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में एक अभिनव पहल के रूप में धमतरी जिले के पं. रविशंकर जलाशय परियोजना गंगरेल स्थित बरूवा गार्डन में विज्ञान वाटिका (साइंस पार्क) का आज लोकार्पण किया गया। लोकसभा सांसद रूप कुमारी चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में पार्क का उद्घाटन किया। इसके साथ ही यह पार्क आम जन के लिए खुल गया है।
सांसद चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह विज्ञान वाटिका बच्चों के लिए ज्ञानार्जन का केंद्र बनेगी और भविष्य के वैज्ञानिकों को प्रेरणा देगी। उन्होंने जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए जिला प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पार्क शैक्षणिक भ्रमण, अध्ययन यात्राओं और व्यवहारिक शिक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। यहाँ विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विद्यार्थी प्रत्यक्ष अनुभव से विज्ञान की जटिल अवधारणाओं को सरल और मनोरंजक ढंग से समझ सकेंगे। इससे छात्रों में जिज्ञासा, तार्किक सोच और नवाचार की भावना को बढ़ावा मिलेगा। बच्चों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा जगाएगी धमतरी की विज्ञान वाटिका|


महापौर रामू रोहरा ने कहा कि गंगरेल पहले से ही एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहाँ साइंस पार्क के रूप में शिक्षा और पर्यटन का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पार्क विद्यार्थियों और आम नागरिकों दोनों के लिए प्रेरणादायक स्थल बनेगा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने इस अवसर पर बताया कि लगभग 10,000 वर्गफीट क्षेत्र में विकसित इस साइंस पार्क में 28 आउटडोर और 40 इनडोर वैज्ञानिक उपकरण लगाए गए हैं। स्वचालित और इंटरैक्टिव उपकरणों के माध्यम से विद्यार्थी विज्ञान को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि गंगरेल जलाशय प्रदेश का प्रमुख पर्यटन केंद्र है, जहाँ प्रतिवर्ष हजारों सैलानी आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा और पर्यटन को जोड़ने की दिशा में यह पहल की गई है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रंजना साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी अंगीरा ध्रुव, उपाध्यक्ष जिला पंचायत गौकरण साहू, सभापति मोनिका देवांगन, जनप्रतिनिधि, पंच-सरपंच, जिला शिक्षा अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएँ और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
साइंस पार्क की मुख्य विशेषताएँ:
• ओपन-एयर प्रदर्शनी: गुरुत्वाकर्षण, प्रकाश, ध्वनि, ऊर्जा परिवर्तन, लीवर, पुली जैसे वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित मॉडल खुले वातावरण में स्थापित।
• इंटरैक्टिव उपकरण: विद्यार्थी इन्हें छूकर, घुमाकर या प्रयोग करके विज्ञान की मूल अवधारणाओं को अनुभव कर सकते हैं।
• पर्यावरण अनुकूल वातावरण: हरियाली से घिरे इस उद्यान में विद्यार्थी खेल-खेल में सीखने का आनंद ले सकेंगे।
• विशेष आकर्षण: प्रसिद्ध वैज्ञानिकों की प्रतिमाएँ, कृत्रिम उपग्रह का चलित मॉडल, तरंग गति, कंकाल तंत्र, अनंत पथ, ब्लैक होल प्रदर्शन, मानव नेत्र की कार्यप्रणाली और रंगों का मिश्रण जैसे विषयों पर आधारित मॉडल यहाँ स्थापित हैं।
बरूवा गार्डन स्थित विज्ञान वाटिका न केवल धमतरी जिले के विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और प्रेरणा का स्रोत बनेगी, बल्कि प्रदेश के शैक्षणिक और पर्यटन मानचित्र पर जिले को नई पहचान प्रदान करेगी।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का सफल समापन

      33 जिलों में उल्लास के साथ दर्ज हुईं 211 पक्षी प्रजातियां रायपुर, 18 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ में पर्यावरण, प्रकृति और जैव विविधता के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…

    Read more

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

      रायपुर रीजन द्वारा 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत धमतरी, 18 अगस्त 2026। किसानों को सहज, सुगम एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल