Ro no D15139/23

सांसद संतोष पाण्डेय ने श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 876 तीर्थ यात्रियों की स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

– प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए दर्शनार्थियों में बहुत खुशी
राजनांदगांव 01 अक्टूबर 2025। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने आज रेल्वे स्टेशन राजनांदगांव से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 13 जिलों के 876 तीर्थ यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्री विशेष ट्रेन को रवाना किया। राज्य शासन की महत्वपूर्ण श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से जाने वाले दर्शनार्थियों में भारी उत्साह एवं खुशी का पल रहा। जयश्री राम के जयकारे के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए विदा किया गया।
सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रभु श्री रामलला दर्शन करने के लिए यात्रियों में बहुत उत्साह है। उन्होंने बताया कि प्रभु श्री राम अपने वनवास काल में छत्तीसगढ़ राज्य में बहुत लम्बा समय बिताए। अयोध्या जाकर प्रभु श्री राम के दर्शन करने की सभी की इच्छा होती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप नि:शुल्क प्रभु श्री रामलला दर्शन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए बस्तर संभाग के सुदूर अंचल के श्रद्धालुओं में खुशी की लहर देखते बन रही है। बस्तर संभाग के नागरिक देश एवं प्रदेश की मुख्यधारा में सम्मिलित हो चुके हैं। उन्होंने सभी दर्शनार्थियों को शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड श्री नीलू शर्मा ने कहा कि आज शक्ति, भक्ति और अराधना नवरात्रि के महापर्व पर दुर्ग और बस्तर संभाग के 876 श्रद्धालु यात्री रवाना हुए हैं। उन्होंने बताया कि लगातार यह तीसरी ट्रेन आज राजनांदगांव से रवाना हुई है। प्रदेश में यह योजना अनवरत जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय श्रवण कुमार बनकर छत्तीसगढ़वासियों को श्री राम लला दर्शन एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन करा रहे हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री खूबचंद पारख, श्री दिलीप वर्मा, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम श्री गौतम चंद पाटिल, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली सहित अन्य जनप्रतिनिधि, रेल्वे के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान