Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजनाः जशपुर के दूरस्थ गांवों को मिली नई रफ्तार कम खर्च में सुविधाजनक सफर से ग्रामीणों को मिल रही बड़ी राहत 11 बसों के संचालन से आवागमन हुआ आसान, समय और पैसे दोनों की हो रही बचत

 

जशपुरनगर 13 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना अंतर्गत जिले में कुल 11 बसों का संचालन किया जा रहा है। जिससे दूरस्थ गांवों में रहने वाले लोगों को अब सुगम, सुरक्षित और किफायती आवागमन की सुविधा मिल रही है। जिला परिवहन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये बसें जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर संचालित हो रही हैं। इनमें कैलाशगुफा से बगीचा, सन्ना से चम्पा, कोतबा से बुलडेगा, तेलाईन से फरसाबहार, रनपुर से कांसाबेल, दोकड़ा से दुलदुला, जशपुर से हर्री , जशपुर से बिचीटोली, जूनाडीह से बासनतला, पत्थलगांव से नारायणपुर तथा दुलदुला से अबिरा जैसे महत्वपूर्ण रूट शामिल हैं। इन बसों के संचालन से ग्रामीण अंचलों के लोगों को अब कम खर्च में सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिल रहा है। पहले जहां निजी साधनों या महंगे वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब कम किराए में नियमित बस सेवा उपलब्ध होने से लोगों के खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है। इससे आमजन की आर्थिक बचत हो रही है और दैनिक आवागमन आसान हो गया है। विशेष रूप से विद्यार्थियों, किसानों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों को इस योजना से बड़ी राहत मिली है। छात्र अब आसानी से स्कूल और कॉलेज पहुंच पा रहे हैं, किसान अपनी उपज को कम लागत में बाजार तक ले जा पा रहे हैं, वहीं श्रमिकों को रोज़गार के स्थान तक पहुंचने में सुविधा हो रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी अब अधिक सुगम हो गई है। मरीजों को अस्पताल पहुंचने में कम समय और कम खर्च लग रहा है, जिससे समय पर उपचार संभव हो पा रहा है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के माध्यम से न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि यह पहल ग्रामीणों के लिए राहत, सुविधा और आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बन रही है। यह योजना जिले में विकास की नई दिशा तय करते हुए लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर ने मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि पिछले दो वर्षों में 21’119 मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन, किसानों की आमदनी में हुई वृद्धि

      जशपुरनगर 13 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन की नीतियों एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिला आज मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति…

    Read more

    वन कक्ष पी-111 में अवैध अतिक्रमण पर वन विभाग की कार्यवाही

    जशपुरनगर 13 अप्रैल 2026/ वन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार वन परिक्षेत्र सन्ना अंतर्गत वन कक्ष क्रमांक पी-111 में ग्राम सुलेसा के कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से वन भूमि पर…

    Read more

    NATIONAL

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह