Ro no D15139/23

नगर निगम द्वारा वर्षाकालीन तैयारियां तेज, सड़क, नाली, पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता

राजनांदगांव 02 जुलाई 2026। नगर पालिका निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए शहर में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, उद्यानों के संरक्षण तथा प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न विकास एवं जनसुविधा संबंधी कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं।

 

*सड़क एवं नाली निर्माण को मिलेगी गति*

 

राजनांदगांव शहर की विभिन्न सड़के पुरानी होने के कारण जर्जर हो गई हैं। वार्डों में सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए पार्षदों से प्रस्ताव प्राप्त कर शासन को स्वीकृति हेतु भेजा गया है। स्वीकृति प्राप्त होने के बाद चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए गड्ढों की मरम्मत एवं भराव की कार्ययोजना तैयार की गई है। आवश्यकता अनुसार प्राथमिकता के आधार पर सड़कों की मरम्मत कर आवागमन सुगम बनाया जाएगा।

 

*जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर*

 

बारिश से पूर्व बड़े नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों की नालियों की व्यापक सफाई कराई जा रही है। जिन नालियों को सफाई के लिए खोला गया है, उन्हें कार्य पूर्ण होने के बाद पुन: ढकने की कार्रवाई की जाएगी। जहां मलबा अधिक मात्रा में है, वहां विशेष गैंग लगाकर सफाई कराई जा रही है ताकि वर्षा जल का निर्बाध निकास सुनिश्चित हो सके। शहर के ठेठवार पारा, बाल गोविंद चौक एवं तुलसीपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में नाली निर्माण कार्य प्रगति पर है। कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए संबंधित ठेकेदारों को निर्धारित समय-सीमा में निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निर्माण सामग्री सड़क पर नहीं फैलाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

*जर्जर भवन हटाने की प्रक्रिया जारी*

 

जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग की पुराना गंज चौक स्थित दशकों पुराने जर्जर भवन को हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विभाग से प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद नगर निगम द्वारा भवन खाली करने हेतु नोटिस जारी किया गया है। भवन पूर्णत: रिक्त होने के बाद नियमानुसार उसे ध्वस्त किया जाएगा।

 

*उद्यानों के संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने की तैयारी*

 

नगर निगम द्वारा अच्छी वर्षा होने के बाद शहर के विभिन्न उद्यानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण की तैयारी की जा रही है। वर्तमान में लगाए गए पौधों को सिंचित एवं संरक्षित नियमित रूप से किया जा रहा है। सभी उद्यानों के संरक्षण एवं मरम्मत कार्य बजट प्रावधानों के अनुसार संचालित किए जा रहे हैं। कलेक्टोरेट उद्यान का भी मरम्मत कार्य कराया जाएगा। विद्यालय एवं महाविद्यालय परिसरों में लगाए गए पौधों के रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित संस्थाओं की है।

 

*प्रकाश व्यवस्था एवं आवारा मवेशियों पर सतत कार्रवाई*

 

गौरव पथ से जिला चिकित्सालय जाने वाले मार्ग पर अधिक रोशनी के लिए उच्च क्षमता की एलईडी लाइटें उपलब्ध होते ही प्राथमिकता से स्थापित की जाएंगी। नगर निगम द्वारा प्रतिदिन आवारा मवेशियों की धरपकड़ अभियान चलाकर उन्हें कांजी हाऊस भेजा जा रहा है। पशुपालकों को अपने मवेशियों को खुला न छोडऩे तथा सुरक्षित बांधकर रखने के लिए लगातार समझाइश दी जा रही है।

 

*स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान*

 

खाली भूखंडों में कचरा फेंकने की शिकायतों पर निगम का स्वच्छता अमला नियमित सफाई कर रहा है। आसपास के नागरिकों को कचरा नहीं डालने के लिए जागरूक किया जा रहा है तथा भूखंड मालिकों को फेंसिंग कराने की सलाह दी जा रही है। नगर निगम क्षेत्र के 51 वार्डों में से 27 वार्डों में ठेका पद्धति से सफाई कार्य कराया जा रहा है। सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। बेहतर एवं पारदर्शी सफाई व्यवस्था के लिए नई नीति के अनुरूप नए ठेके की विभागीय प्रक्रिया भी प्रगति पर है।

 

*शहर में पेयजल आपूर्ति सुचारू*

 

अच्छी वर्षा नहीं होने से एनीकट में जलस्तर कुछ कम हुआ है, फिर भी शहर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित नहीं होने दी जा रही है। ग्रीष्मकाल के दौरान मोंगरा एवं मटियामोती जलाशयों से पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध कराया गया। वर्तमान में मटियामोती जलाशय से नियमित जलापूर्ति की जा रही है। जिन क्षेत्रों में आवश्यकता है, वहां टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। नगर पालिका निगम राजनांदगांव द्वारा नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने, जल निकासी व्यवस्था में सहयोग करने तथा शहर के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों में सहभागिता निभाने की अपील की है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!