Ro no D15139/23

नगर निगम द्वारा साफ-सफाई अधोसंरचना सुधार एवं नागरिक सुविधाओं के लिए किया जा रहा निरंतर कार्य

 

*- छोटे नालों एवं नालियों की नियमित सफाई जारी*

*- कचरा फैलाने वालों पर की जा रही कार्रवाई*

*- बसंतपुर क्षेत्र में प्रदूषित पानी की शिकायत का किया गया निराकरण*

*- मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत निर्मित दुकानें आबंटन के बाद संचालित नहीं करने वालों को दिया गया नोटिस*

*- गिरी हुई पेड़ों की डालियों को हटाने एवं मार्गों को सुरक्षित का करने किया जा रहा कार्य*

राजनांदगांव 08 जून 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त शिकायतों एवं आवश्यकताओं के आधार पर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
नगर निगम के स्वास्थ्य अमला द्वारा निगम क्षेत्र में प्रतिदिन साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। हाल के दिनों में आए अंधड़ एवं तूफान के कारण प्लास्टिक, पन्नी, पत्ते एवं अन्य कचरा सड़कों तथा नालियों में जमा हो गया था, जिसे हटाने की कार्रवाई की गई है। बरसात पूर्व अभियान के तहत बड़े नालों की चरणबद्ध सफाई की जा रही है ताकि जलभराव की स्थिति निर्मित न हो। नंदई से मोहारा रोड स्थित नाले की सफाई से निकला मलबा सूखने के बाद हटाया जाएगा। छोटे नालों एवं नालियों की नियमित सफाई भी जारी है। सार्वजनिक स्थलों पर निर्माण सामग्री एवं मलबा रखने वालों को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाने तथा सामग्री जप्त करने की कार्रवाई की जा रही है। कचरा फैलाने वालों पर भी निगम द्वारा दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। जीई रोड निर्माण कार्य के दौरान संबंधित एजेंसी द्वारा बिना पूर्व सूचना खुदाई किए जाने से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसकी मरम्मत कर ली गई है। संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है। बसंतपुर क्षेत्र में प्रदूषित पानी की शिकायत का निराकरण कर लिया गया है तथा जिन क्षेत्रों में पानी का दबाव कम है। वहां पाइपलाइन विस्तार कार्य कराया जा रहा है।
नगर निगम द्वारा गोल बाजार सब्जी मंडी मार्ग स्थित गड्ढों को भरने तथा पुलिया मरम्मत के लिए विभागीय प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। गौरव पथ चौक के समीप नाली के गड्ढे को भरने की कार्रवाई भी प्रक्रियाधीन है। आंधी-तूफान के कारण शॉर्ट सर्किट से मुख्य मार्गों की कई स्ट्रीट लाइटें बंद हो गई थीं, जिन्हें सुधार कर पुन: चालू किया जा रहा है। निगम क्षेत्र की बंद स्ट्रीट लाइटों के मरम्मत कार्य भी लगातार किए जा रहे हैं। रेल्वे स्टेशन रोड के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है। संबंधित ठेकेदार को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। फ्लाईओवर के नीचे स्थित सर्विस रोड अशोका बिल्डकॉन कंपनी के अधिकार क्षेत्र में होने के कारण सड़क मरम्मत एवं विद्युत व्यवस्था सुधार हेतु कंपनी को पत्र भेजा गया है।
नगर निगम क्षेत्र के अधिकांश उद्यान पुराने हो चुके हैं। उनके मरम्मत एवं संधारण के लिए बजट में प्रावधान करते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। अत्यधिक गर्मी के कारण प्रभावित पेड़-पौधों की देखरेख एवं सिंचाई की जा रही है। उद्यानों को असामाजिक तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाने की शिकायतों को देखते हुए रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने के लिए पुलिस विभाग को अवगत कराया गया है। पुराने हो चुके चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण हेतु भी बजट में प्रावधान रखा गया है। स्वीकृति उपरांत शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों का चरणबद्ध विकास एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत निर्मित कई दुकानें आबंटन के बाद संचालित नहीं होने से क्षतिग्रस्त हो रही हैं। ऐसे आबंटियों को नोटिस जारी किया गया है। आवश्यकता पडऩे पर आबंटन निरस्त कर पुन: आबंटन की कार्रवाई की जाएगी। कालोनियों में सड़क निर्माण एवं प्रारंभिक रखरखाव का दायित्व कॉलोनाइजर एवं स्थानीय समितियों का होता है। निगम को हैंडओवर होने के बाद उपलब्ध संसाधनों के अनुसार मरम्मत कार्य कराया जाता है। विभिन्न वार्डों में सड़क मरम्मत एवं विकास कार्यों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे गए हैं। सिविल लाइन एवं अस्पताल कॉलोनी स्थित शासकीय आवास का मरम्मत एवं संधारण का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाता है। नगर निगम द्वारा इन क्षेत्रों में बिजली, पानी एवं साफ-सफाई अन्य मूलभूत सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। अंधड़ के कारण क्षतिग्रस्त होकर लटक रहे विज्ञापन बोर्ड एवं टीन शीटों को हटाने के लिए संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थाओं को नोटिस जारी किए गए हैं। मुख्य मार्गों एवं कॉलोनियों में गिरी हुई पेड़ों की डालियों को हटाने एवं मार्गों को सुरक्षित बनाने का कार्य भी निगम अमले द्वारा लगातार किया जा रहा है।
नगर निगम द्वारा आवारा एवं पालतू कुत्तों के बधियाकरण, डी-वर्मिंग एवं टीकाकरण का अभियान संचालित किया जा रहा है। अब तक लगभग 1300 कुत्तों का बधियाकरण किया जा चुका है। शिकायतों के आधार पर आक्रामक एवं संदिग्ध पागल कुत्तों को पकडऩे की कार्रवाई भी की जा रही है। वित्तीय वर्ष के बजट में डॉग शेल्टर की स्थापना तथा प्रत्येक वार्ड में कम से कम एक फीडिंग प्वाइंट विकसित करने का प्रावधान रखा गया है, जिसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया जारी है।

  • Related Posts

    पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    पत्रिका जज़्बा पुलिस अवार्ड्स-2026 में मुख्यमंत्री श्री साय ने उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित*   *नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक विजय में पुलिस जवानों के अदम्य साहस और…

    Read more

    स्वास्थ्य शिक्षक पदों पर पदोन्नति हेतु अंतिम चयन व प्रतीक्षा सूची जारी

      अम्बिकापुर 28 जुलाई 2026/ कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग द्वारा स्वास्थ्य शिक्षक (हेल्थ एजुकेटर) और सेनेटोरियन-कम-हेल्थ एजुकेटर के पद पर पदोन्नति के लिए अंतिम चयन एवं अंतिम…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends