Ro no D15139/23

चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा-विकास, विश्वास और जनसेवा की भावना पर आधारित बजट

*0 नपाध्यक्ष के अध्यक्षीय कार्यकाल का दूसरा बजट पेश*

*0 बजट में जनता पर कोई बोझ नही, कोई नया कर प्रस्तावित नही*

कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करते हुए विकास को नगर पालिका की सर्वाेच्च प्राथमिकता बताया। बजट प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट शहर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनआकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में कवर्धा शहर विकास की उंचाईयों को आगे बढ़ायेगा। प्रस्तुत बजट को परिषद की सभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया। अध्यक्षीय कार्यकाल का दूसरा बजट “विकास, विश्वास और जनसेवा” की भावना पर आधारित है। नगर पालिका परिषद जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए हर वर्ग के हितों का ध्यान रखेगी और कवर्धा को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त शहर बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेगी। बजट में कोई नया कर प्रस्तावित नही किया गया है उन्होनें बजट पूर्व परंपरा अनुसार राष्ट्रगान व राजगीत की धुन से कार्यवाही शुरू की।

 

*शहर विकास के लिए विशेष प्रावधान*

नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रवंशी ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने, सड़क एवं नाली निर्माण, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, उद्यानों के विकास तथा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कवर्धा तेजी से विकसित हो रहा शहर है और आने वाले वर्षों में इसे आधुनिक एवं व्यवस्थित नगर के रूप में पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनता के विश्वास और सहभागिता से ही विकास का यह संकल्प पूर्ण होगा।

 

*अनमानित आय व्यय पत्रक*

इस प्रकार आगामी वित्तीय वर्ष हेतु अनुमानित आय व्यय पत्र बजट प्रस्तुत किया गया है इसमें वर्ष 2026-27 हेतु अनुमानित आय 9397.18 लाख (अक्षरी-तिरानवे करोड़ सन्तानवे लाख अठ्राह हजार रूपये) तथा व्यय 9380.70 (अक्षरी-तिरानवे करोड़ अस्सी लाख सत्तर हजार रूपये) प्रस्तावित किया गया है इस प्रकार बजट में 16 लाख 47 हजार का लाभ का बजट प्रस्तुत किया गया है।

 

*शहर के 10 चौक-चौराहांे का सौंदर्यीकरण*

नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत करपात्री चौक, संतगाडगे चौक, सहस्त्र बाहु चौक, करपात्री चौक, मिनीमाता चौक, शहीद कौशल यादव चौक, परशुराम चौक, झंडा चौक, ऋषभ देव चौक का सौंदर्यीकरण, तालाबों का सौंदर्यीकरण में रेवाबंद तालाब, बावा तालाब, डबरी तालाब, वार्ड क्रं. 26 स्थित तालाब का जीर्णोद्वार कार्य होगा। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने अपने बजट प्रस्तुत करते हुए बताया कि विकास के लिए इस बजट शहर विकास के लिए अनुमानित लागत राशि का बजट प्रस्तुत किया गया है जिसमें शासन से राशि मांग के अनुरूप कार्य कराया जाना प्रस्तावित रहेगा। उन्होनें अधोसंरचना विकास अंतर्गत आवश्यकतानुसार शहर के वार्डो में सीसी रोड, नाली निर्माण, पुराने डिवाईडरों का जीर्णोद्वार एवं नवीन डिवाईडर का निर्माण, डिवाईडरों मंे लगे पुराने पोल का हटाकर नवीन पोल एवं 400 नग नया स्ट्रीट लाईट पोल की स्थापना कार्य, राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे नवीन मछली एवं मटन मार्केट का निर्माण किया जोगा।

 

*स्वच्छता के क्षेत्र होगा अनुकरणीय पहल*

स्वच्छता के क्षेत्र में नवीन एस.टी.पी. (सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण, कवर्धा शहर के प्रमुख नालियों का डेªनेज सिस्टम तैयार किया जाना, पुराने एस.टी.पी. प्लांट का जीर्णोद्वार कार्य, घर-घर कचरा संग्रहण हेतु नवीन डस्टबीन का वितरण, डोर टू डोर कचरा संग्रहण हेतु ऑटा, टिप्पर की व्यवस्था करना, घर-घर कचरा संग्रहण पश्चात् कचरो का पुर्नचक्रीकरण (रिसाईकलिंग कार्य) हेतु नवीन प्रोससिंग प्लांट की स्थापना ताकि प्लास्टिक कचरों से मुक्ति मिले।

 

*आगामी वर्ष में इन कार्यो पर फोकस*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी द्वारा नगर पालिका कार्यालय के सभाकक्ष में पेश किया गया। यह उनके कार्यकाल का पहला बजट था। इस बजट में नगर पालिका क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रस्ताव किया गया, जिसमें अधोसंरचना, केन्द्र प्रवर्तित योजना, राज्य प्रवर्तित योजना, पार्षद निधि, अध्यक्ष निधि, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा, जल आपूर्ति, और स्वच्छता संबंधित कार्यो को शामिल किया गया है।

पेयजल के क्षेत्र में शहर के प्रमुख 5 स्थानों पर वॉटर हार्वेस्टिंग रिसोर्सिग सेंटर जो वर्षा जल का संरक्षण करेगा, आवश्यकतानुसार स्थानों पर नवीन पानी टंकी का निर्माण, नवीन पाईप लाईन विस्तारीकरण, पुराना फिल्टर प्लांट का जीर्णोद्वार कार्य, सामुदायिक, सांस्कृतिक भवन निर्माण अंतर्गत पुराना किसान राईस मिल विंध्यवासिनी मंदिर के पास सर्वजन मांगलिक भवन निर्माण, सियान सदन भवन का निर्माण, कैलाश नगर में एसएलआरएम सेंटर के पास सामुदायिक भवन निर्माण, मुक्तिधाम विकास अंतर्गत वार्ड क्रं. 27 स्थित मुक्तिधाम का विकास, भाजपा कार्यालय के सामने मुक्तिधाम का विकास, सतनामी समाज मुक्तिधाम का विकास, खेल मैदान का उन्नयन कार्य सरदार पटेल मैदान का उन्नयन कार्य, इंडोर स्टेडियम का उन्नयन कार्य, छीरपानी कालोनी स्थित खेल मैदान का उन्नयन कार्य, रानी झांसी बालोद्यान का उन्नयन कार्य, सड़को का सौंदर्यीकरण कार्य बीएसएनएल कार्यालय से कलेक्टर कालोनी शिव मंदिर के पीछे से होते हुए हॉस्पिटल कालोनी तक सड़क चौड़ीकरण कार्य, जिला पंचायत कार्यालय से लेकर वन विभाग काष्ठागार गेट (सांई मंदिर के सामने) तक सड़क चौडीकरण कार्य, गंगा नगर पानी टंकी से लेकर स्पेशल ब्रांच (आई.बी.) पुलिस कार्यालय तक सड़क चौडीकरण कार्य, गंगा नगर पानी टंकी से लेकर कलेक्टर, एसपी जिला-कबीरधाम का निवास मार्ग तक, बीएसएनएल कार्यालय चौक से कन्या महाविद्यालय होते हुए तहसील कार्यालय तक रोड़ चौड़ीकरण कार्य, भगवा झंडा चौक से लेकर पुराना ए.डी.जे.कोर्ट कार्यालय तक सड़क चौड़ीकरण कार्य, नवीन नाला का निर्माण ठाकुर देव चौक से लेकर गुरूनाला नारायणी हॉटल तक बड़ा नाला निर्माण, ऋषभ देव चौक से लेकर मिनीमाता चौक तक बड़ा नाला निर्माण, विद्यालय का विकास कैलाश नगर हाईस्कूल का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन कार्य, शक्तिवार्ड हाईस्कूल का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन, कवर्धा शहर के 6 स्थानों पर पर नवीन आंगनबाड़ी भवन का निर्माण, आपदा प्रबंधन योजनांतर्गत गुरूनाला का निर्माण, नवीन प्रधानमंत्री आवास का निर्माण, शहर के प्रमुख 5 स्थानों पर हॉट बाजार का निर्माण, पर्यावरण के क्षेत्र में-शहर के आवश्यकतानुसार स्थानों पर शहरवासियों, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता से 1000 नग पेड़ लगाने का संकल्प, माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप सकरी नदी में समनापुर पुल से लेकर नीचे तक रिवर फ्रंट तटबंध का निर्माण, पुराना जिला चिकित्सालय परिसर में नवीन उद्यान का निर्माण, यातायात व्यवस्था हेतु गांधी मैदान में अस्थायी पार्किंग व्यवस्था, पुरानी कृषि उपज मंडी में अस्थायी पार्किंग व्यवस्था करने का संकल्प पारित किया गया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से मिली राहत, निरमनी बाई के परिवार को मिला नया सहारा

     जशपुरनगर 28 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आ रही है। इस योजना के…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना’ बनी संबल

    रायपुर, 28 अप्रैल 2026(IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से…

    Read more

    NATIONAL

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बिहार में 21 जगहों पर बनेंगे जल स्टेशन, पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर होगा पानी के रास्ते

    बिहार में 21 जगहों पर बनेंगे जल स्टेशन, पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर होगा पानी के रास्ते

    ईरान का पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया ऑफर; दिया टू-स्टेज प्लान, क्या खुलेगा होर्मुज?

    ईरान का पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया ऑफर; दिया टू-स्टेज प्लान, क्या खुलेगा होर्मुज?

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…