Ro no D15139/23

मॉरिटानिया, कुवैत और बहरीन को ई-वीज़ा सुविधा के पात्र देशों की सूची में किया गया शामिल

कोरबा, 05 जून, 2025/ भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा लिए गए एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत मॉरिटानिया, कुवैत और बहरीन को उन देशों की सूची में शामिल कर लिया गया है, जिनके नागरिक भारत की ई-वीज़ा सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यह निर्णय नए वीज़ा मैनुअल 2019 के अध्याय-2, पैरा 2.1 ’पात्रता’ तथा परिशिष्ट- III     के अंतर्गत लिया गया है।

सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के पश्चात यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इसके तहत अब उपरोक्त तीनों देशों के नागरिक भारत आने हेतु वीज़ा मैनुअल 2019 में उल्लिखित दिशा-निर्देशों एवं प्रावधानों के अंतर्गत ई-वीज़ा प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।
विशेष रूप से, कुवैत एवं बहरीन के नागरिकों द्वारा किए गए ई-वीज़ा आवेदनों को पहले सुरक्षा जांच हेतु संबंधित भारतीय दूतावास को भेजा जाएगा। तत्पश्चात यह आवेदन आगे की प्रक्रिया के लिए आव्रजन ब्यूरो ( Bureau of Immigration    ) को अग्रेषित किए जाएंगे, साथ ही ये दिशा-निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

  • Related Posts

    विभिन्न पुरस्कारों हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

      कोरबा 24 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे सम्मान, शहीद…

    Read more

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत 14 जुलाई की काउंसलिंग निरस्त

      कोरबा, 24 जुलाई 2026/आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित-2021) अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार