Ro no D15139/23

मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण 01 दिसंबर से बड़ौदा आरसेटी में

बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में आगामी एक दिसंबर से मशरूम उत्पादन का 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। निदेशक, बड़ौदा आरसेटी   अशीष शमूएल लकड़ा ने बताया कि पूरी तरह से आवासीय सुविधायुक्त इस प्रशिक्षण के लिए 18 से 50 वर्ष तक की आयु के ग्रामीण बेरोजगार महिला एवं पुरूष आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान आयस्टर मशरूम उत्पादन विधि, मशरूम के प्रकार, पैरा-कुट्टी उपचार विधि, बैग तैयार करना, मशरूम बड़ी, सूखा मशरूम और मशरूम उत्पादन की जानकारी सहित उद्यमिता संबंधी जानकारी भी दी जाएगी।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रायोजित है। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज राशन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी, 4 पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी लेकर कम्पोजिट भवन के पीछे स्थित बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार विकास संस्थान में उपस्थित होने कहा गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 97559-17024 और 88394-68509 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    दशमेश पब्लिक स्कूल अंबिकापुर में 15 छात्राओं का एचपीवी टीकाकरण संपन्न

      अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/ एचपीवी संक्रमण एवं इससे होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए आज दशमेश पब्लिक स्कूल, अंबिकापुर में एचपीवी टीकाकरण सत्र का सफलतापूर्वक…

    Read more

    वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति सदस्यों से की सौजन्य मुलाकात

      सरल भाषा में पुस्तक प्रकाशित करने का दिया सुझाव ​रायपुर,18 अगस्त 2026/राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने समान…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल