Ro no D15139/23

माय भारत धमतरी का आयोजन: “विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा” थीम पर 27 जुलाई को होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

धमतरी, 26 जुलाई 2026। युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माय भारत (MY Bharat) धमतरी द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। “विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा” थीम पर आधारित यह वृहद आयोजन आगामी 27 जुलाई 2026 को बी.सी.एस. शासकीय स्नातकोत्तर (PG) कॉलेज, धमतरी में संपन्न होगा।

इस आयोजन के अंतर्गत युवाओं की प्रतिभा को निखारने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सामूहिक गायन, सामूहिक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, भाषण, रील मेकिंग, स्लोगन लेखन और कविता लेखन जैसी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सामूहिक श्रेणी की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले दलों में सदस्यों की अधिकतम संख्या 10 निर्धारित की गई है।

इन प्रतियोगिताओं में सहभागिता के लिए 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा पात्र होंगे। इच्छुक प्रतिभागी माय भारत पोर्टल mybharat.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। आयोजकों ने धमतरी जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का आह्वान किया है।

  • Related Posts

    प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा लगाया गया फूड स्टॉल

    राजनांदगांव 26 जुलाई 2026। प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं व्यवहारिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों द्वारा फूड स्टॉल का…

    Read more

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    *नो बैग डे पर बच्चों ने किया श्रमदान, फलदार पौधे और सब्जियों के लगाए गए बीज*   रायपुर, 26 जुलाई 2026/ नो बैग डे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार