Ro no D15139/23

नगर पंचायत कुरूद को मिली 8 करोड़ से अधिक की सौगात

*विधायक अजय चंद्रकार ने किया विकास कार्यों को लोकार्पण-शिलान्यास*

*सुशासन तिहार के आखिरी दिन नगर पंचायत कुरूद में आयोजित हुआ समाधान शिविर*

धमतरी 31 मई 2025/ नगर पंचायत कुरूद में आज सुशासन तिहार के अंतिम दिन समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक अजय चंद्राकर ने बतौर मुख्य अतिथि 8 करोड़ 30 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात कुरूद नगरवासियो को दी। इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर ने विभिन्न निर्माण कार्यों को लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता दीदीयों को सफाई किट वितरित किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 22 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र और 5 हितग्राहियों को घर की चाबी प्रदान किया। वहीं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे व्यक्तियों सहित नगर क्षेत्र में 10वीं 12 वीं के मेधावी छात्रों का सम्मान भी किया। सुशासन तिहार में नगर पंचायत कुरूद को मिले कुल एक हजार 569 आवेदनों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चन्द्राकर ने कहा कि विधायक श्री अजय चन्द्राकर के माध्यम से आज करोड़ों की सौगात नगरवासियों को मिली है। उन्होंने कहा कि हमारा परिषद जनसुविधाओं और उनकी अपेक्षा के अनुरूप आगे भी इसी तरह कार्य करता रहेगा। श्रीमती चन्द्राकर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान कर छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई बिगुल फूंकी है। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने कचरे को घर के बाहर फेंकने की बजाय कूड़ादान में फेंकने की अपील भी नगरवासियों से की ।समाधान शिविर में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, नोने सुरक्षा योजना के तहत चेक वितरण, सफाई कर्मियों, प्रतिभावान बच्चों और पत्रकारों का शॉल श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इस अवसर स्थानीय जनप्रतिनिधी, गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    12 जून को ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन एवं चयनित अग्निवीरों का सम्मान समारोह

    जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा आयोजित 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह एवं जिले के चयनित अग्निवीरों का सम्मान समारोह दिनांक 12…

    Read more

    कौशल विकास प्रशिक्षण से युवाओं को मिला रोजगार, कलेक्टर ने प्रदान किए जॉब ऑफर लेटर एवं प्रमाण पत्र

    धमतरी, 10 जून 2026/ जिले के युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को एक और सफलता मिली है।…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी