Ro no D15139/23

कलेक्टर जनदर्शन में नंदा झरिया की समस्या का हुआ समाधान

– लंबे समय से लंबित राजस्व प्रकरण का हुआ निराकरण*

राजनांदगांव 17 जून 2026। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में डोंगरगढ़ निवासी श्रीमती नंदा झरिया की लगभग 15 वर्षों से लंबित भूमि नामांतरण संबंधी समस्या का सफलतापूर्वक समाधान किया गया। श्रीमती नंदा झरिया ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत कर बताया था कि उन्होंने वर्ष 2011 में ग्राम अछोली स्थित कृषि भूमि क्रय की थी, लेकिन विभिन्न कारणों से भूमि का नामांतरण उनके नाम पर नहीं हो पाया था। उन्होंने अवगत कराया कि डोंगरगढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित रिंग रोड परियोजना के कारण संबंधित क्षेत्र की भूमि के अंतरण पर रोक होने से उनका नामांतरण प्रकरण भी लंबे समय से लंबित था।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित राजस्व अधिकारियों को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग द्वारा जांच में पाया गया कि आवेदिका द्वारा प्रस्तुत भूमि क्रय संबंधी दस्तावेज वैध हैं तथा नामांतरण की कार्रवाई नियमानुसार की जा सकती है। जांच पूर्ण होने के बाद आवश्यक अनुमति प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई और संबंधित भूमि का नामांतरण श्रीमती नंदा झरिया के नाम दर्ज कर दिया गया। इससे उनकी लगभग 15 वर्ष पुरानी समस्या का समाधान हो गया। श्रीमती नंदा झरिया ने अपनी समस्या के त्वरित निराकरण पर जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित प्रकरण के समाधान से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
क्रमांक 139 —————–

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता