Ro no D15139/23

समृद्ध कृषि और सशक्त कृषक का आधार बना नैनो उर्वरक

आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को मिल रहा लाभ, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन
समय पर आदान सामग्री उपलब्धता, किसानों की खेती हुई और सुदृढ़

कोरबा 07 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेश में किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। खेती को अधिक लाभकारी, किफायती एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में नैनो उर्वरकों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त होने के साथ कृषि की उत्पादकता में भी सकारात्मक वृद्धि हो रही है।
कोरबा जिले के विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम रंगबेल के कृषक श्री गणेश सिंह आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर इसका लाभ प्राप्त कर रहे हैं। लगभग पाँच एकड़ भूमि में धान की खेती करने वाले श्री सिंह ने पिछले वर्ष अपनी फसल में नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का उपयोग किया, जिसके उत्साहजनक परिणाम सामने आए। बेहतर फसल वृद्धि, संतुलित पोषण तथा कम लागत में अच्छी पैदावार मिलने से उनकी खेती अधिक लाभकारी बनी है।
श्री सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में किसानों को बदलती कृषि तकनीकों के साथ आगे बढ़ना आवश्यक है। उनके अनुसार नैनो उर्वरकों के उपयोग से कम लागत एवं कम श्रम में बेहतर उत्पादन प्राप्त हो रहा है। साथ ही यह पर्यावरण के अनुकूल विकल्प है, जिससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने में भी सहायता मिलती है।
उन्होंने बताया कि आगामी खरीफ सीजन के लिए आवश्यक आदान सामग्री उन्होंने सहकारी समिति कनबेरी से समय पर प्राप्त कर ली है। शासन द्वारा किसानों को समय पर उर्वरक एवं अन्य कृषि आदान उपलब्ध कराने की व्यवस्था से खेती की तैयारियाँ सुगमता से पूरी हो रही हैं। उन्होंने आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने तथा किसानों के हित में संचालित योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल