Ro no D15139/23

नरेन्द्र, शीतल दास और भुनेश्वर को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास मिलने पर बदली जिंदगी

– पक्का आवास मिलने से घर में आयी खुशियां
– प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को तहेदिल से दिया धन्यवाद
राजनांदगांव 23 मई 2025। प्रधानमंत्री आवास योजना से जनसामान्य के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन हो रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनमानस के पक्के आवास बन जाने पर सम्मान एवं आत्मविश्वास बढ़ा है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पदुमतरा में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम पदुमतरा निवासी श्री नरेन्द्र कुमार ठाकुर को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्के आवास की चाबी मिली। उन्होंने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करते हैं तथा उनके पास एक एकड़ भूमि है। पुराना घर खपरी वाला था। जिसमें पानी-बरसात के समय बहुत दिक्कत होती थी। उन्होंने बताया कि उनका हमेशा से पक्का मकान बनाने का सपना था, लेकिन मेरी आमदनी इतनी नहीं थी कि मैं अपना पक्का बना पाता। अब वे अपने नये मकान में परिवार के साथ खुशी से रहेंगे। उन्होंने बताया कि पक्का मकान बनने से पानी-बरसात में बार-बार घर की मरम्मत करने से राहत मिली है। उन्होंने पक्के आवास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को तहेदिल से धन्यवाद दिया।
ग्राम पदुमतरा के श्री शीतल दास साहू ने बताया कि वे घरों में मकान पेंटिंग का कार्य करते है तथा उनके पास 34 डिसमिल जमीन है। खपरे का मकान होने के कारण बारिश में परेशानी होती ही थी। बंदर और कीड़े-मकोड़ों का डर रहता था। पक्का मकान मिल जाने से अब बहुत अच्छा महसूस हो रहा है और समस्याओं से राहत मिली है। उन्होंने बताया कि उन्हें शासन की अन्य योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है। उनके परिवार में महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पानी प्राप्त हो रहा है तथा राशन कार्ड से चावल मिल रहा है। ग्राम पदुमतरा के ही श्री भुनेश्वर साहू ने बताया कि वह मजदूरी करते है और परिवार में 6 लोग है। बारिश के दिनों में घर में पानी भर जाता था। बंदर के कारण खप्पर-छानी को हर साल बनवाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं अपना पक्का मकान बना पाऊंगा। सरकार से मदद मिली और आज मैं अपने पक्के मकान में खुशी से निवास कर रहा हूं।

  • Related Posts

    जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित निराकरण

    *- श्रमिकों को किया गया 25056 रूपए का भुगतान* राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन

    राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    मेयर मीनल चैबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चैबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने