Ro no D15139/23

राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से बदल गई हरीश चंद्र पैंकरा की जिंदगी

देशी गाय से कर रहे दुग्ध उत्पादन, घरेलू आवश्यकता हो रही पूरी

विकासखंड अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम खुर्सीटिकुल, ग्राम पंचायत परसाटोला निवासी   हरीश चंद्र पैंकरा की आजीविका में राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम ने उल्लेखनीय परिवर्तन लाया है। हरीश चंद्र पैंकरा विगत कई वर्षों से पशु पालन का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे थे। लेकिन सीमित उत्पादन के कारण उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता था।
पशुधन विकास विभाग से राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद हरीश चंद्र ने अपनी देसी नस्ल की गायों में कृत्रिम गर्भाधान कराने का निर्णय लिया। कार्यक्रम के तहत उन्होंने साहिवाल एवं गिर नस्ल के हिमीकृत वीर्य का उपयोग कराया। परिणाम बेहद सफल रहे उनकी गायों से उन्नत नस्ल की बछियाएं (एफ-1 एवं एफ एफ-2) जनरेशन जन्म लेने लगीं। समय के साथ जब ये बछिया गाय बनीं, तो इनके दुग्ध उत्पादन में वृद्धि देखने को मिली। बढ़ते उत्पादन ने हरीश चंद्र पैंकरा के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाया।
अब उन्हें बाहर से दूध खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ती। घर पर ही पर्याप्त मात्रा में दूध उपलब्ध हो रहा है, जिससे उनके परिवार को दही, घी, मक्खन जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है। इस प्रकार परिवार के लिए प्रोटीन और पोषण के स्रोत घर पर ही तैयार होने लगे हैं। राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम ने हरीश चंद्र पैंकरा को न सिर्फ आर्थिक रूप से सशक्त बनाया, बल्कि उन्हें पशुपालन के क्षेत्र में उन्नत और वैज्ञानिक पद्धति अपनाने की दिशा में भी आगे बढ़ाया। आज उनकी कहानी ग्रामीण क्षेत्र में पशुधन सुधार का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुकी है, जो बताती है कि सही जानकारी और तकनीक अपनाने से ग्रामीण आजीविका कैसे मजबूत हो सकती है।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार