Ro no D15139/23

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन में इंडियन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों, कोटपा एक्ट 2003 की समस्त धाराओं, नशा मुक्ति केंद्रों की जानकारी प्रदान की गई। वहीं क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट श्रीमती टिकेश्वरी गिरी गोस्वामी द्वारा पीपीटी के माध्यम से तनाव प्रबंधन एवं आत्महत्या रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को एंटी टोबैको वालंटियर के रूप में चयनित कर तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई। साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों को शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने से संबंधित मापदंडों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा टोफी की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही और कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

  • Related Posts

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक

    रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि…

    Read more

    कासोली करसाड़ (मेला) मंगलवार को होगा संपन्न

    *दंतेवाड़ा/गीदम (IMNB NEWS AGENCY) दंतेवाड़ा जिले के गीदम ब्लॉक के ग्राम कासोली में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ईरसुंगा, ईरनंगा देव मेला (करसाड़) का आयोजन मंगलवार दिनांक 14.4.2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब