Ro no D15139/23

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) ने बदल दी सैकड़ों बच्चों की ज़िंदगी, जन्मजात रोगों से ग्रसित बच्चों का निशुल्क हो रहा इलाज

अम्बिकापुर 05 अप्रैल 2025/ ख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रही है। जन्मजात बीमारियों से ग्रसित बच्चों का निःशुल्क इलाज कर उनकी जीवनशैली में नया उजाला और खुशहाली भर रही हैं। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के अंतर्गत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को जीवनदान मिल रहा है। जन्मजात रोगों से ग्रसित बच्चों का निशुल्क इलाज जिला मुख्यालय अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज व राजधानी रायपुर के अनुबंधित अस्पतालों में शासकीय व्यय पर सफलतापूर्वक किया जा रहा है।

चिरायु कार्यक्रम अंतर्गत 45 बीमारियों का निशुल्क इलाज
इस कार्यक्रम के तहत 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की छह चरणों में स्क्रीनिंग कर 45 तरह की बीमारियों का निःशुल्क उपचार किया जाता  है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशा के अनुसार छत्तीसगढ़ एवं देश के 100 से अधिक सरकारी, अर्द्धशासकीय एवं निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

चिरायु ने नौनिहालों को दिया नया जीवन
सरगुजा जिले में अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक की स्थिति में 585 गांवों के 2383 आंगनबाड़ी केंद्र और 2074 स्कूलों में कुल 2,17,809 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें 1,29,279 बच्चे स्कूलों में और 88,530 बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में जांच किए गए। ऑपरेशन कार्यक्रम के तहत 77 बच्चों में हृदय रोग, 22 बच्चों में क्लब फूट, 9 बच्चों में क्लेप लिप और 18 बच्चों में अन्य बीमारियों का सफल ऑपरेशन किया गया। सभी बच्चे स्वस्थ और खुशहाल हैं।

चिरायु से अभिमन्यु को मिला आँखों की रोशनी और हृदय रोग से मुक्ति
सीतापुर विकासखण्ड के ग्राम गुतुरमा निवासी 7 वर्षीय अभिमन्यु जन्म से ही आंखों की रोशनी और हृदय रोग से ग्रसित था। चिरायु दल के डॉ. अमित उपाध्याय और उनकी टीम ने 3 जनवरी 2025 को उसका निरीक्षण किया। 10 जनवरी को रायपुर के एमएमआई हॉस्पिटल में सफल ऑपरेशन हुआ, जिससे अभिमन्यु और उनका परिवार आज ख़ुशहाल है।

नन्ही नमिता को मिला नया जीवन
उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम मरेया की 1.5 वर्षीय नमिता जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित थी। चिरायु टीम के डॉ. आनंद जायसवाल और विकास सिंह की जांच में पुष्टि होने के बाद एमएमआई हॉस्पिटल, रायपुर में सफल ऑपरेशन किया गया। अब नमिता पूरी तरह स्वस्थ है और निमिता के परिजनों ने शासन का आभार व्यक्त किया है।

शासन की चिरायु कार्यक्रम ने जिलों के बच्चों को स्वस्थ और खुशहाल जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब ग्रामीण अंचलों में सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं से बच्चों को नया जीवन देने का कार्य किया जा रहा है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सरगुजा के भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में अंतरित की 3.15 करोड़ से अधिक की राशि जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के 3,158 हितग्राही हुए लाभान्वित ’दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ से श्रमिकों को मिला आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/   प्रदेश के भूमिहीन कृषि मजदूरों के आर्थिक सशक्तीकरण और सर्वांगीण विकास की दिशा में आज मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार से आयोजित राज्य…

    Read more

    कलेक्टर ने मां महामाया एयरपोर्ट का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 30 मार्च से शुरू होगी दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा

     अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/   उत्तर छत्तीसगढ़ की एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। आगामी 30 मार्च से अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने