Ro no D15139/23

जिले में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न

4252 परीक्षार्थी परीक्षा में हुए शामिल हुए, 174 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

अम्बिकापुर 04 मई 2025/ राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी  द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार 4 मई को दोपहर 02ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक किया गया। जिले में कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में परीक्षा सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। कलेक्टर श्री भोसकर ने स्वयं रविवार सुबह ही परीक्षा केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केन्द्राध्यक्षों एवं परीक्षा कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा नोडल अधिकारी श्री डी. एस. उईके से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 11 परीक्षा केंद्रों में आयोजित परीक्षा में  कुल पंजीकृत 4426 परीक्षार्थियों में से 4252 परीक्षार्थी शामिल हुए तथा 174 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि
सुरक्षा के लिहाज से सभी परीक्षा केंद्रों पर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों हेतु नोडल नियुक्त किए गए थे। परीक्षार्थियों के पहचान पत्र, प्रवेश पत्र की जांच के साथ ही फ्रीस्किंग द्वारा जांच किया गया। बायोमेट्रिक सत्यापन होने के बाद अभ्यर्थियों को केन्द्र में प्रवेश दिया गया। केन्द्र पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को निष्क्रिय करने के लिये जैमर लगाये गये थे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई थी।

  • Related Posts

    विधानसभा क्षेत्र विकास योजना के ऑनलाइन क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण 16 अप्रैल को

      अम्बिकापुर 10 अप्रैल 2026/  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के ऑनलाइन क्रियान्वयन के संबंध में सरगुजा संभाग के सभी जिलों के विधायकों के निज सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, समस्त क्रियान्वयन…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की 80 महिलाओं का दल ‘दिशा-दर्शन’ भ्रमण कार्यक्रम के लिए गुमला रवाना नगर निगम सभापति ने बस को दिखाई हरी झंडी, आजीविका के आधुनिक गुर सीखेंगी समूह दीदियां

      अम्बिकापुर 10 अप्रैल 2026/  महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मिशन सशक्तिकरण केंद्र के समन्वय से दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत आज जिले की स्व-सहायता समूहों की 80 महिलाओं…

    Read more

    NATIONAL

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता