Ro no D15139/23

राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान शुरू

जगदलपुर 27 फरवरी 2025/ जगदलपुर शासन के निर्देशानुसार दिनांक 27 फरवरी 2025 को तोकापाल विकासखण्ड में 168 बूथ बनाकर एवं सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एमडीए कॉर्नर बनाकर फाईलेरिया से बचाव एवं कृमि से मुक्ति हेतु सध्या 5 बजे तक 24238 लोगों को दवा सेवन कराया गया।

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार विकासखंड तोकापाल में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से कुल 168 बूथ बनाकर एक सप्ताह में कुल 86194 जनसंख्या को दवा सेवन कराने का लक्ष्य रखा गया है. इस हेतु विकासखण्ड को चार सेक्टर में विभक्त कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तोकापाल द्वारा सम्बन्धित विभाग प्रमुखों को पत्र जारी कर अलग से निर्देश दिया गया है। साथ ही विकासखण्ड के सभी कोटवारों को कार्यक्रम के दो दिवस पूर्व से मुनादी करने हेतु कहा गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ साब द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर तीनों विभाग के अमलों को विद्यालयों में आवश्यक जानकारी दी गयी थी, और संबंधित विभागों द्वारा लगातार प्रचार-प्रसार भी किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सम्मानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी लिया जा रहा है। कार्यक्रम को सम्पन्न बनाने हेतु तीनों विभाग के विभाग प्रमुखों के अतिरिक्त बीपीएम श्रीमती अल्का वैद्य एवं बीईई श्रीमती जिली मण्डावी को सेक्टरवार निगरानी हेतु जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही कुष्ठ सहायक शिवनारायण पाण्डे को स्थानीय बोली में प्रचार-प्रसार का दायित्व दिया गया था। इस दौरान बताया गया कि एक सप्ताह में तोकापाल विकासखण्ड में दवा खिलाने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जायेगा। जो लोग किसी कारणवश बूथ में नहीं आ सकेंगें उन्हे चार दिन पश्चात् 03 मार्च से घर-घर जाकर फाईलेरिया (हाथीपांव) एवं कृमि से बचाव हेतु दवा सेवन कराया जायेगा।

  • Related Posts

    पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल नेतानार में युवाओं ने श्रमदान कर हटाई जहाज लाटा घास, रोपे जाएंगे उपयोगी पौधे

    जगदलपुर, 16 जून 2026/ सस्टेनेबल विलेज और सामुदायिक भागीदारी का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए ग्राम सभा नेतानार के बिजलीपारा में ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा…

    Read more

    मछलियों के प्रजनन काल के संरक्षण हेतु 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषित मत्स्याखेट पूर्णतः प्रतिबंधित

    जगदलपुर, 16 जून 2026/ वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन) के मद्देनजर तथा उन्हें उचित संरक्षण देने के लिए राज्य शासन के द्वारा छत्तीसगढ़ नदीय…

    Read more

    NATIONAL

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर टेकऑफ के दौरान क्रैश, सभी 8 क्रू मेंबर्स की मौत

    अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर टेकऑफ के दौरान क्रैश, सभी 8 क्रू मेंबर्स की मौत

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं