Ro no D15139/23

राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 21 से 23 दिसम्बर तक

जिले में 1 लाख 79 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का आयोजन रायगढ़ जिले में रविवार 21 दिसम्बर से किया जाएगा, जो 23 दिसम्बर तक चलेगा। तीन दिवसीय इस अभियान के तहत जिले के 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 1 लाख 79 हजार 959 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिलेभर में 1306 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। अभियान का विधिवत शुभारंभ 21 दिसम्बर को सुबह जिला एवं विकासखंड स्तर पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किया जाएगा।
अभियान के प्रथम दिवस पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी, जबकि द्वितीय एवं तृतीय दिवस बूथ गतिविधियों में छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण दलों द्वारा घर-घर भ्रमण कर पोलियो की खुराक पिलाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा। अभियान के सफल संचालन हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा चुकी हैं। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को 21 दिसम्बर रविवार को नजदीकी पल्स पोलियो बूथ पर लाकर पोलियो वैक्सीन की दो बूंद अवश्य पिलाएं और जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने में अपना सहयोग दें।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.पी. पटेल ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। वैक्सीन एवं अन्य आवश्यक लॉजिस्टिक सामग्री का वितरण विकासखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में किया जा चुका है। अभियान को सफल बनाने के लिए समस्त विकासखंडों एवं शहरी क्षेत्रों के खंड चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के पहुंचविहीन क्षेत्रों, मेला-बाजार, ईंट भट्ठों, मलिन बस्तियों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, साप्ताहिक बाजार एवं औद्योगिक क्षेत्रों में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए विशेष मोबाइल टीमों का गठन किया गया है, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह जाए।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे

      रायपुर, 26 मार्च 2026 / मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में शनिवार 28 मार्च को दोपहर 01 बजे जिला मुख्यालय जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में जिला…

    Read more

    भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल — धमतरी जिले के 23 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुंची 33 करोड़ से अधिक राशि

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग