Ro no D15139/23

बीजापुर जिले में 21 से 23 दिसंबर तक राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान

जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 21 दिसंबर से 23 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। इस तीन दिवसीय अभियान के तहत जिले के 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 38,523 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में 403 पोलियो बूथ बनाए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीआर पुजारी ने बताया अभियान का विधिवत शुभारंभ 21 दिसंबर को प्रातः जिला स्तर पर कलेक्टर महोदय एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद विकासखंड स्तर पर भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
अभियान के प्रथम दिवस बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी, जबकि द्वितीय एवं तृतीय दिवस टीकाकरण दलों द्वारा घर-घर भ्रमण कर पोलियो की खुराक से छूटे बच्चों को कवर किया जाएगा। अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं तथा वैक्सीन एवं अन्य लॉजिस्टिक सामग्री का वितरण विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को 21 दिसंबर को नजदीकी पल्स पोलियो बूथ पर लाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं ताकि जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखा जा सके।
जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों एवं अन्य संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों, बस स्टैंड, साप्ताहिक बाजार एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष मोबाइल टीमों का गठन किया गया है जिससे कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।
  • Related Posts

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सक बने प्रेरणा स्रोत

      मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 03 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश: अविवादित बटवारे में न हो देरी, ई-ऑफिस एवं ई अटेंडेंस सुनिश्चित करें

      रायपुर, 03 मार्च 2026 । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में राजस्व एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि अविवादित…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी