Ro no D15139/23

राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 21 दिसम्बर को

विश्व पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो का आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के दिशा निर्देशन में सम्पूर्ण प्रदेश में 21 दिसम्बर 2025 से तीन दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य   0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को एक साथ पोलियो की खुराक पिलाकर पोलियो वायरस से प्रतिरक्षण किया जायेगा। अभियान के पहले दिन 21 दिसम्बर  को बूथ स्तर पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी तथा अभियान के दूसरे दिन 22 दिसम्बर तथा तीसरे दिन 23 दिसम्बर को छुटे हुए समस्त बच्चों को कार्यकर्ता द्वारा घर घर भ्रमण कर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, ने जानकारी दी कि जिले में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला प्रशासन के मार्गनिर्देशन में जिले एवं विकासखंड स्तर पर व्यापक प्रचार – प्रसार किया जा रहा है एवं कार्ययोजना तैयार कर ली गई है जिसके अनुसार 0 से 5 वर्ष तक के विकासखंड कोरबा में 19 हजार 558, कटघोरा में 19 हजार 626, करतला में 22 हजार 732, पाली में 25 हजार 409, पोड़ीउपरोड़ा में 29 हजार918 एवं शहरी क्षेत्र में 55 हजार 180 इस प्रकार कुल 01 लाख 72 हजार 423 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाये जाने का लक्ष्य है। लक्ष्य प्राप्ति हेतु जिले में पोलियो की खुराक पिलाने हेतु विकासखंड कोरबा में 351, कटघोरा में 203, करतला में 201, पाली में 234, पोड़ीउपरोड़ा में 267 एवं शहरी क्षेत्र में 322 इस प्रकार कुल 1578 बूथ में 3840 स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानीनों को अधिकृत किया गया हैं। इसके साथ ही पल्स पोलियो की दवा पिलाने जिले में 442 पर्यवेक्षक, 3779 सदस्यों की टीम, 23 मोबाईल टीम एवं सभी मेला बाजार व ईंट भट्टा के लिये 18 सदस्यों की टीम लगाई गई है। जिसमें पर्यवेक्षक सभी बूथों की निगरानी करेंगे।
अभियान के व्यापक क्रियान्वयन हेतु जिला एवं विकास खंड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है, जिनके द्वारा अभियान अवधि में  सतत मॉनिटरिंग किया जावेगा। पल्स पोलियो तिथि की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिये बैनर, पोस्टर, स्कूल रैली व माईकिंग माध्यम से जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग व पंचायत विभाग द्वारा विभागीय समन्वय कर अभियान को सफल बनाया जायेगा।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी.के. सिहं ने कोरबा जिले में पल्स पोलियो अभियान के शत् प्रतिशत सफलता हेतु जिले के समस्त नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी अपने तथा आस-पास के समस्त 0 से 5 वर्ष के बच्चों को निर्धारित पल्स पोलियो दिवस पर पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलावें तथा पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की शत् प्रतिशत सफलता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    जिले में आज से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 31 मार्च 2026/ राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व प्रकरणों का…

    Read more

    धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता 1 अप्रैल को, चार टीमें लेंगी हिस्सा

    धमतरी। आपसी समन्वय, सहयोग और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2026 को धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…