Ro no D15139/23

राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान : दूसरे दिन घर-घर पहुंचकर बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

धमतरी, 30 जून 2026/ जिले में संचालित राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर पहुंचकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई। अभियान का उद्देश्य कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, इसे सुनिश्चित करना है।

अभियान के दूसरे दिन जिले के सभी विकासखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने व्यापक भ्रमण किया। इस दौरान कुरूद में 26,225, मगरलोड में 22,355, गुजरा में 19,335, नगरी में 36,254 तथा धमतरी शहर में 25,612 घरों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान कुल 5,006 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। साथ ही मलिन बस्तियों, ईंट-भट्टों एवं अन्य स्थायी उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर वहां रहने वाले बच्चों तक भी पोलियो की दवा पहुंचाई गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। सभी टीमों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिले का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि यदि किसी कारणवश उनके बच्चे को अभी तक पोलियो की खुराक नहीं मिल पाई है, तो स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के संपर्क में आकर अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। नियमित टीकाकरण के साथ-साथ पल्स पोलियो अभियान की खुराक भी बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!