Ro no D15139/23

28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान

जिले के 1.10 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य
“दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार”

धमतरी, 25 जून 2026।राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान जिले में 28, 29 एवं 30 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर पोलियो रोग से सुरक्षित रखने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक तथा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जे.पी. दीवान ने बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 1 लाख 10 हजार 443 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले भर में 756 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जो आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित होंगे।

ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी – IMNB NEWS AGENCY

अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 1,915 स्वास्थ्य एवं मैदानी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही बस स्टैंड, रेलवे प्लेटफॉर्म, ईंट भट्टों, कोयला भट्टों, निर्माण स्थलों, घुमंतू परिवारों एवं अन्य उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 29 विशेष ट्रांजिट एवं मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों में कुल 68 सदस्य कार्यरत रहेंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान के प्रथम दिवस 28 जून को सभी पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों की पहचान करेंगी तथा उन्हें पोलियो की दवा पिलाने के साथ घरों का चिन्हांकन भी करेंगी।

MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है? – IMNB NEWS AGENCY

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 2014 में भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है। हालांकि पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अभी भी पोलियो वायरस की उपस्थिति के कारण सतर्कता बनाए रखना आवश्यक है। लोगों के आवागमन के कारण संक्रमण का जोखिम बना रहता है, इसलिए नियमित रूप से पल्स पोलियो अभियान संचालित किया जाता है।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 0 से 5 वर्ष तक के अपने बच्चों को निर्धारित तिथि पर निकटतम पोलियो बूथ में ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं तथा पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को सशक्त बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
/: पाराशर::

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण

    *राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन*   *वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेंगे पुरस्कार…

    Read more

    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी मुख्यमंत्री ने कहा – बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी…

    Read more

    NATIONAL

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय