Ro no D15139/23

नेशनल लोक अदालत का आयोजन , 2 हजार 229 मामलों का हुआ निराकरण

महिला दिवस के अवसर पर आवेदिका चंदा मिश्रा को मिला न्याय

अम्बिकापुर 10 मार्च 2025/ जिले में आयोजित नेशनल लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों का राजीनामा के आधार पर निराकरण किया गया।
जिला न्यायालय और सीतापुर न्यायालय में कुल 2229 मामलों का निराकरण किया गया, जिसमें 45,40,72,93 रुपये का एवार्ड पारित किया गया। वहीं, राजस्व न्यायालय में 3298 मामलों का निपटारा किया गया, जिनमें 1,08,60,070 रुपये का एवार्ड पारित किया गया।
इसके अलावा, किशोर न्याय बोर्ड अंबिकापुर के 71 प्रकरणों का भी राजीनामा के आधार पर निपटारा किया गया।
खंडपीठ क० 01, मान. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  श्री के.एल.चरयाणी अंबिकापुर के समक्ष एक महत्वपूर्ण प्रकरण प्रस्तुत हुआ। इस मामले में आवेदिका श्रीमती चंदा मिश्रा ने मोटर दुर्घटना में गंभीर चोटिल होने के कारण मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा-166 के तहत 9,50,000 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की थी। इस प्रकरण में बीमा कंपनी, टाटा ए.आई.जी. जनरल इंश्यारेंस लिमिटेड और अनावेदक जयकुमार प्रजापति के खिलाफ मामला दायर किया गया था।
लोक अदालत में महिला दिवस के मौके पर, आवेदिका ने बीमा कंपनी से 4,50,000 रुपये में राजीनामा किया। इस राजीनामा के परिणामस्वरूप, 8 महीने के भीतर इस मामले का समाधान किया जा सका। इसके तहत, बीमा कंपनी को आवेदिका को 4,50,000 रुपये अदा करने का आदेश दिया गया। इसके अलावा, शेष राशि का त्याग करते हुए आवेदिका ने इलाज के खर्च को ध्यान में रखते हुए 3,50,000 रुपये को चेक के माध्यम से नगद अदा करने की अनुमति प्राप्त की। शेष राशि को राष्ट्रीयकृत बैंक में एक साल की सावधि जमा में रखने का आदेश भी दिया गया, ताकि भविष्य में इलाज के लिए इसका उपयोग किया जा सके।
नेशनल लोक आयोजन के माध्यम से विवादों का शीघ्र निराकरण करना और न्याय प्रक्रिया को सरल तथा प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है।

  • Related Posts

    “भाई का प्यार, बहनों का सम्मान-महतारी वंदन से सशक्त छत्तीसगढ़ महान।”

    महतारी वंदन योजना की 31वीं राशि से चंचल दास के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी रक्षाबंधन से पहले मिली राशि से राखी, मिठाई और त्योहार की तैयारियां कर…

    Read more

    “भाई का स्नेह, बहनों का अधिकार-विष्णु भैया के साथ आत्मनिर्भर परिवार।”

    ‘बिहान’ से मिला आर्थिक संबल, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं निरा राजवाड़े मुनिता स्व-सहायता समूह को मिला ऋण, 10 वर्ष की लीज पर तालाब लेकर शुरू किया…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक