Ro no D15139/23

नेशनल लोक अदालत का समस्त न्यायालयों में किया गया आयोजन

जशपुरनगर 13 मई 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन से पूरे छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं तालुका के न्यायालय से लेकर उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय के स्तर तक सभी न्यायालयों में विगत दिवस 10 मई 2025 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।

लोक अदालत वर्ष 2025 का पहला नेशनल लोक अदालत था, इस हेतु माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर के अनुमोदन पर जशपुर जिले में कुल 12 खंडपीठ का गठन किये गये थे। जिसमें खण्डपीठ क्रमांक-01 श्री सतेन्द्र कुमार साहू,  माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर, खण्डपीठ क्रमांक-02 श्री राकेश बिहारी घोरे माननीय प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय जशपुर, खंडपीठ क्रमांक-03 श्री संतोष कुमार तिवारी  माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश पत्थलगांव, खंडपीठ क्रमांक-04 श्री भानुप्रताप सिंह त्यागी माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुनकुरी, खण्डपीठ क्रमांक-05 श्री एस.ए.पटवर्धन,  माननीय जिला सत्र न्यायाधीश जशपुर, खण्डपीठ क्रमांक-06 श्री बलराम कुमार देवांगन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुनकुरी, खण्डपीठ क्रमांक-07 श्री जर्नादन खरे अपर जिला सत्र न्यायाधीश जशपुर, खण्डपीठ क्रमांक-08 श्रीमती जनार्दन खरे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जशपुर, खण्डपीठ क्रमांक 09- श्री कान्ति कुमार सिंह वरिष्ठ श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट व किशोर न्याय बोर्ड जशपुर, खंडपीठ क्रमांक 10 श्री नरेन्द्र कुमार तेन्दुलकर वरिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट कुनकुरी, खंडपीठ क्रमांक 11 कु. कामनी वर्मा कनिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट बगीचा एवं खंडपीठ क्रमांक 12 कु. श्वेता अवस्थी कनिष्ठ श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट पत्थलगांव को खण्डपीठ गठित किया गया था, तथा उक्त लोक अदालत में न्यायालय के लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरण जैसे- बैंक मेटर्स, विद्युत बिल, जलकर, टेलीफोन बिल से संबंधित प्रकरणों का पक्षकारों की आपसी सहमति व सुलह समझौता से निराकृत किये जाने के अतिरिक्त न्यायालय में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, सिविलों, राजस्व न्यायालयों, धारा 138 एनआई एक्ट, फैमिली कोर्ट के मेटर के प्रकरणों के निराकरण के साथ-साथ स्पेशल सिटिंग के माध्यम से भी पेटी ऑफेंस के प्रकरणों को निराकृत किया गया। तथा इस लोक अदालत में पक्षकारों की भौतिक तथा वर्चुअल दोनों ही माध्यमों से सुलभ एवं बड़ी ही शांतिपूर्णढंग से प्रकरणों का निराकृत किया गया। इस लोक अदालत में न्यायालय में लंबित अपराधिक मामले 2947 एवं मोटर दुर्घटना एम.ए.सी.टी. के लगभग 06 प्रकरण एवं परिवार न्यायालय के कुल 11 प्रकरणों तथा प्री लिटिगेशन के लगभग 34 मामले एवं राजस्व के लगभग 13002 प्रकरणों निराकरण किया गया। जिसमें जशपुर जिले के न्यायालयों की कुल 12 खण्डपीठ एवं राजस्व न्यायालय के कुल 21 खण्डपीठों में प्रकरणों के निराकरण उपरांत कुल राशि 71 लाख 72 हजार 881 रूपये की वसूली किया गया है। यह लोक अदालत बड़ी उत्साह एवं शांति पूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    जशपुरनगर 25 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को देशभर में आयोजित होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम युवा सहभागिता, खेल विकास एवं राष्ट्र निर्माण पर केंद्रित रहेगा कार्यक्रम

    जशपुरनगर 25 अगस्त 2026/  राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला