Ro no D15139/23

13 दिसम्बर को समस्त न्यायालय में आयोजन हुआ नेशनल लोक अदालत

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन से पूरे छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं तालुका के न्यायालय से लेकर उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय के स्तर तक सभी न्यायालयों में 13 दिसम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।
यह लोक अदालत वर्ष 2025 का पहला नेशनल लोक अदालत था, इस हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर के अनुमोदन पर जशपुर जिले में कुल 14 खंडपीठ का गठन किये गये थे। जिसमें खण्डपीठ क्रमांक 01 श्री सतेन्द्र कुमार साहू प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर, खण्डपीठ क्रमांक-02 श्री राकेश बिहारी घोरे प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय जशपुर, खण्डपीठ क्रमांक-03 श्री संतोष कुमार तिवारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश पत्थगलगांव, खण्डपीठ क्रमांक-04 श्री भानुप्रताप सिंह त्यागी जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुनकुरी, खण्डपीठ क्रमांक-05 श्री एस.ए. पटवर्धन, जिला सत्र न्यायाधीश जशपुर, खंडपीठ क्रमांक-06 श्री बलराम कुमार देवांगन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुनकुरी, खण्डपीठ क्रमांक-07 श्री जर्नादन खरे अपर जिला सत्र न्यायाधीश जशपुर खण्डपीठ क्रमांक-08 श्रीमती जनार्दन खरे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जशपुर, खण्डपीठ क्रमांक 09 श्रीमती सुमन सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जशपुर खण्डपीठ क्रमांक 10 श्री नरेन्द्र कुमार तेंदुलकर वरिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट कुनकुरी, खंडपीठ क्रमांक 11 श्री क्रांति कुमार सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट वरिष्ठ श्रेणी जशपुर खण्डपीठ क्रमांक 12 श्रीमती अंकिता यदु न्यायिक मजिस्ट्रेट वरिष्ठ व कनिष्ट श्रेणी बगीचा, खण्डपीठ क्रमांक 13 कु. श्वेता अवस्थी कनिष्ठ श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट पत्थलगांव, खण्डपीठ क्रमांक 14 के प्रज्ञा सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट वरिष्ठ व कनिष्ठ श्रेणी जशपुर को खण्डपीठ गठित किया गया था। तथा उक्त लोक अदालत में न्यायालय के लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरण जैसे बैंक मेटर्स, विद्युत बिल, जलकर, टेलीफोन बिल से संबंधित प्रकरणों का पक्षकारों की आपसी सहमति व सुलह समझौता से निराकृत किये जाने के अतिरिक्त न्यायालय में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, सिविलों व राजस्व न्यायालयों व धारा 138 एनआई एक्ट व फैमिली कोर्ट के मेटर के प्रकरणों के निराकरण के साथ-साथ स्पेशल सिटिंग के माध्यम से भी पेटी ऑफेंस के प्रकरणों को निराकृत किया गया। तथा इस लोक अदालत में पक्षकारों की भौतिक तथा वर्चुअल दोनों ही माध्यमों से सुलभ एवं बड़ी ही शांतिपूर्णढंग से प्रकरणों का निराकृत किया गया।
इस लोक अदालत में न्यायालय में लंबित अपराधिक मामले 3014 एवं मोटर दुर्घटना एम.ए.सी.टी. के लगभग 11 प्रकरण एवं परिवार न्यायालय के कुल 06 प्रकरणों तथा प्री लिटिगेशन के लगभग 58 मामले एवं राजस्व के लगभग 30477 प्रकरणों निराकरण किया गया। जिसमें जशपुर जिले के न्यायालयों की कुल 14 खण्डपीठ एवं राजस्व न्यायालय के कुल 21 खण्डपीठों में प्रकरणों के निराकरण उपरांत कुल राशि  02 करोड़ 77 लाख 41 हजार 705 रूपये की वसूली किया गया है। यह लोक अदालत बड़ी उत्साह एवं शांति पूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ।

  • Related Posts

    हज 2026 की तीसरी किश्त 31 मार्च तक जमा होगी-मिर्ज़ा एजाज बेग

    *रायपुर 26 मार्च (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ राज्य से हज कमेटी के ज़रिये हज यात्रा पर जाने वाले समस्त हज यात्रियों को 31 मार्च 2026 तक तीसरी किश्त की राशि…

    Read more

    उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

      पुनर्वासित युवाओं के प्रशिक्षण का किया अवलोकन, वेलकम एवं इलेक्ट्रिकल टूल किट का किया वितरण *रायपुर, 26 मार्च 2026/* उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गुरुवार को दंतेवाड़ा स्थित पुनर्वास…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार