Ro no D15139/23

10 मई को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन प्रकरणों के आपसी समाधान हेतु न्यायाधीशों की बैठक हुई आयोजित

अम्बिकापुर 03 मई 2025/  आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज दिनांक 02 मई 2025 को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री के. एल. चरयाणी द्वारा न्यायाधीशगण के साथ बैठक ली गई।

बैठक में श्रीमान चरयाणी ने कहा कि लोक अदालत केवल न्याय का माध्यम ही नहीं, बल्कि आपसी संबंधों को मधुर बनाने में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लोक अदालत के माध्यम से विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान संभव है, जिससे समाज में आपसी समझ और शांति को बढ़ावा मिलता है।

30 मई को पी-सिटिंग के निर्देश
अध्यक्ष महोदय द्वारा अधिक से अधिक प्रकरणों के आपसी राजीनामा के माध्यम से निराकरण हेतु 30 मई 2025 को पी-सिटिंग आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए सभी संबंधित पक्षों से पूर्व चर्चा कर प्रकरणों को लोक अदालत के लिए उपयुक्त बनाने की अपील की गई।

जनमानस से अपील
माननीय न्यायाधीश महोदय ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने लंबित प्रकरणों का समाधान राजीनामा के माध्यम से करवाने हेतु न्यायालय में उपस्थित हों और लोक अदालत के इस प्रयास को सफल बनाएं।

  • Related Posts

    विधानसभा क्षेत्र विकास योजना के ऑनलाइन क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण 16 अप्रैल को

      अम्बिकापुर 10 अप्रैल 2026/  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के ऑनलाइन क्रियान्वयन के संबंध में सरगुजा संभाग के सभी जिलों के विधायकों के निज सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, समस्त क्रियान्वयन…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की 80 महिलाओं का दल ‘दिशा-दर्शन’ भ्रमण कार्यक्रम के लिए गुमला रवाना नगर निगम सभापति ने बस को दिखाई हरी झंडी, आजीविका के आधुनिक गुर सीखेंगी समूह दीदियां

      अम्बिकापुर 10 अप्रैल 2026/  महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मिशन सशक्तिकरण केंद्र के समन्वय से दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत आज जिले की स्व-सहायता समूहों की 80 महिलाओं…

    Read more

    NATIONAL

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता