Ro no D15139/23

राजीनामा के आधार पर प्रकरणों के निराकरण हेतु 14 मार्च 2026 को जशपुर जिले में होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन तैयारियों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक संपन्न

जशपुरनगर 12 मार्च 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 14 मार्च 2026 दिन शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायालय जशपुर, जिला जशपुर (छ.ग.) में किया जाएगा। प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर (छ०ग०) माननीय  सत्येन्द्र कुमार साहू  की अध्यक्षता में 14 मार्च 2026 को होने वाले आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला न्यायालय जशपुर एवं अधीनस्थ न्यायालयों के मध्य 12 मार्च 2026 को प्रातः 10.30 बजे जिला न्यायालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में फिजिकल / वर्चुअल माध्यम से बैठक संपन्न हुई।
उक्त फिजिकल / वर्चुअल बैठक में माननीय  संतोष कुमार तिवारी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पत्थलगांव, माननीय  भानु प्रताप सिंह त्यागी, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कुनकुरी, माननीय  शैलेश अच्युत पटवर्धन, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश जशपुर, माननीय  बलराम कुमार देवांगन, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कुनकुरी, माननीय  जनार्दन खरे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी) जशपुर,  सरोजनी जनार्दन खरे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश जशपुर, न्यायालय के अति. न्यायाधीश जशपुर, माननीय श्रीमती सुमन सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जशपुर, कु० श्वेता बघेल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर,  नरेन्द्र कुमार तेंदुलकर, न्यायिक मजिस्ट्रेट वरिष्ठ श्रेणी कुनकुरी जिला जशपुर,  क्रांति कुमार सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जशपुर,  अंकिता यदु, न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ श्रेणी बगीचा जिला जशपुर, कु० श्वेता अवस्थी, न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ श्रेणी पत्थलगांव जिला जशपुर, प्रस्तुतकार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर एवं प्रस्तुतकार, माननीय (प्रधान न्यायाधीश) कुटुम्ब न्यायालय जशपुर उपस्थित रहे।
राजस्व न्यायालयों में समस्त अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा राजस्व मामले जैसे भू-अर्जन, सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत में किया जावेगा। उक्त नेशनल लोक अदालत में समस्त राजीनामा योग्य मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, शमनीय मामले, बैंक के वसूली प्रकरण, नगर पालिका निगम, दूरसंचार विभाग के वसूली योग्य एवं न्यायालय में लंबित प्रकरणों का आपसी राजीनामा के आधार पर निराकरण किया जावेगा।
जो भी पक्षकार राजीनामा के माध्यम से अपने लंबित प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कराना चाहते हैं, वे संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर अपने प्रकरण को नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु निवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, तालुका विधिक सेवा समिति कुनकुरी, तालुका विधिक सेवा समिति बगीचा एवं तालुका विधिक सेवा समिति पत्थलगांव में संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (नवां दिन राउंड-अप): किरण पिस्दा के एकमात्र गोल से छत्तीसगढ़ ने महिला फुटबॉल का स्वर्ण जीता; सोरेन, रीथुश्री और नागिनी ने एथलेटिक्स में दूसरा गोल्ड हासिल किया

    *छत्तीसगढ़ ने पुरुषों की 4×400 मीटर रिले में रजत पदक जीता, जबकि मनीष कुमार (पुरुष 1500 मीटर) ने मेज़बान राज्य के खाते में कांस्य जोड़ा* *पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन कोमालिका…

    Read more

    प्रदेश में चालू रबी सीजन में 18.60 लाख हेक्टेयर में विभिन्न फसलों की बोनी

    *रबी फसल के लिए किसानों को मिला 1026 करोड़ रूपए का कृषि ऋण* रायपुर, 02 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ में 18.60 लाख हेक्टयर क्षेत्रों में चना, गेहू, मटर, अलसी, सरसों, मक्का,…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत