Ro no D15139/23

सरगुजा संभाग में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेशनल PNG ड्राइव 2.0 का शुभारंभ संभागायुक्त ने जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सरगुजा संभाग में स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती ऊर्जा विकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से नेशनल PNG ड्राइव 2.0 का शुभारंभ आज अंबिकापुर में किया गया। यह देशव्यापी अभियान पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) एवं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) द्वारा, भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है, जो 1 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा।
अभियान का उद्घाटन सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने किया। इस अवसर पर बीपीसीएल के टेरिटरी मैनेजर (गैस) श्री विनय कुमार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस अभियान के अंतर्गत घरेलू, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) से जोड़ने, परिवहन क्षेत्र में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के उपयोग को बढ़ाने तथा निष्क्रिय कनेक्शनों को पुनः सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन, बैनर अनावरण तथा जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संभागायुक्त ने रवाना किया गया।
इस दौरान संभागायुक्त श्री दुग्गा ने कहा कि PNG और CNG न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि यह आम नागरिकों के लिए सुरक्षित और आर्थिक रूप से लाभकारी ऊर्जा समाधान भी हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की नेट ज़ीरो 2070 की प्रतिबद्धता एवं 2030 तक उत्सर्जन तीव्रता में कमी के राष्ट्रीय लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में उप संभागीय आयुक्त श्री राजकुमार खुटे, बीपीसीएल के सेल्स मैनेजर श्री अखिल बांदी एवं बीपीसीएल सरगुजा की टीम उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें