Saturday, September 7

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़, महाराष्ट्र के वर्धा के आए कलाकार दल ने अरण्य कांड पर मनमोहक प्रस्तुति दी।

श्रीराम के वनवास कथा से जुड़े प्रसंग की जीवंत प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

*राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़*

मध्यप्रदेश की रामायण मंडली अरण्य कांड से जुड़े सीताहरण प्रसंग की प्रस्तुति दे रहे हैं।

इस प्रसंग में जटायु रावण का युद्ध, और घायल जटायु से राम के संवाद, शबरी प्रसंग को प्रस्तुत किया गया।

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़*

असम के परफोर्मिंग आर्ट्स कॉलेज डिब्रूगढ़ के कलाकारों द्वारा अरण्य कांड की प्रस्तुति दी जा रही है।

जिसमें रावण द्वारा सीताहरण प्रसंग, जटायु प्रसंग और राम द्वारा वन-वन भटकने के प्रसंग की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई।

 

*राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़*

झारखंड के कलाकारों द्वारा अरण्यकांड के सीता हरण प्रसंग और राम द्वारा शबरी के झूठे बेर खाने के प्रसंग का मनमोहक प्रस्तुतिकरण। *राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़*

महोत्सव के दूसरे दिन लोकगायक दिलीप षडंगी ने अपनी टीम के साथ हनुमान चालीसा की प्रस्तुति दी।

महोत्सव में उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की थाप के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया।
*राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़*

रामायण महोत्सव के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में कलाकार दल द्वारा प्रस्तुति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *