Ro no D15139/23

मेजर ध्यानचंद जयंती पर मैराथन के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 का आरंभ

बस्तर जिला प्रशासन द्वारा लगातार तीन दिन तक किया जाएगा खेल गतिविधियों का आयोजन


जगदलपुर, 29 अगस्त 2025/
  हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर को खास बनाने के लिए बस्तर जिला प्रशासन द्वारा 29 से 31 अगस्त तक खेल और फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर 29 अगस्त को पुरुष और महिला वर्ग के लिए मैराथन का आयोजन किया गया। साथ ही पीजी कॉलेज चैक पर मैराथन आरंभ स्थल में महापौर श्री संजय पांडे ने इस अवसर पर हर दिन शारीरिक गतिविधि और खेलों के लिए समय देने और स्वयं तथा अपने परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों को भी शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करने की शपथ दिलाई, ताकि भारत को एक फिट राष्ट्र बनाया जा सके। उन्होंने इसके पश्चात हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा हॉकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया। स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष श्री खेम सिंह देवांगन, महापौर परिषद के सदस्य श्री संग्राम राणा, श्री निर्मल पाणिग्राही, श्री लक्ष्मण झा, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, प्रभारी खेल अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी, नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं धावकगण सहित नागरिकगण उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सुबह 8 बजे से पीजी कॉलेज चैक, धरमपुरा चैक से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। महिला वर्ग हेतु 5 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई, जो पीजी कॉलेज चैक, धरमपुरा से शुरू होकर कालीपुर तक गई और वापस पीजी कॉलेज चैक धरमपुरा चैक पर समाप्त हुई। पुरुष वर्ग हेतु 10 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई, जो पीजी कॉलेज चैक, धरमपुरा से शुरू होकर तितिरगांव तक गई और वापस पीजी कॉलेज चैक, धरमपुरा चैक पर समाप्त हुई। महिला वर्ग मैराथन में प्रमिला मंडावी ने प्रथम, रुदना कश्यप ने द्वितीय और राजेश्वरी नेताम ने तृतीय स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग मैराथन में  पंडरूराम वट्टी ने प्रथम, फूलधर नेताम ने द्वितीय और सुखराम कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 30 अगस्त को इंदिरा स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रैक पर वरिष्ठ नागरिकों की 400 मीटर तेज चाल प्रतियोगिता, स्टेडियम हॉल में कराते प्रतियोगिता तथा शिक्षा विभाग की ओर से वाद-विवाद एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं 31 अगस्त को जिला पंचायत के सहयोग से साइकिल रैली व इंदिरा स्टेडियम में बालक-बालिकाओं के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ की एथलेटिक्स स्पर्धाएँ आयोजित की जाएगी। समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण टाउन हॉल, जगदलपुर में किया जाएगा।

  • Related Posts

    बस्तर की गर्भवती माताओं के लिए वरदान बनी जिला प्रशासन की पहल  अब निःशुल्क अल्ट्रासाउंड से सुरक्षित होगा प्रसव

    जगदलपुर, 6 अप्रैल 2026/ बस्तर के सुदूर वनांचलों और ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने एक अत्यंत मानवीय और संवेदनशील कदम उठाया…

    Read more

    ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर अब गूंजती है बस की हॉर्न

    जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी। ककनार…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार