Ro no D15139/23

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का हुआ आयोजन, सामूहिक श्रमदान, पदयात्रा और नशामुक्ति की ली गई शपथ

स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने युवाओं से किया गया आह्वान
स्वामी विवेकानंद के महान विचार आज भी हमें राष्ट्र के प्रति प्रेम, और समर्पण की देते हैं सीखरू विधायक श्रीमती रायमुनी भगत

  युवाओं के प्रेरणास्रोत, महान विचारक एवं दार्शनिक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत जिले में जनजागरण एवं उनके विचारों के अनुकरण के उद्देश्य से पदयात्रा सहित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।पदयात्रा की शुरुआत रणजीता स्टेडियम से हुई, जिसे विधायक  रायमुनी भगत सहित अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा से पूर्व युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा समाज को नशा-मुक्त बनाने के लिए जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।
पदयात्रा रणजीता स्टेडियम से जयस्तंभ चौक, बस स्टैंड, गौशाला परिसर, विवेकानंद कॉलोनी, जिला पंचायत परिसर होते हुए पुनः रणजीता स्टेडियम में संपन्न हुई। इस दौरान विधायक, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा बाजारडांड क्षेत्र में सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष  अरविंद भगत, जनपद अध्यक्ष  गंगाराम भगत, कलेक्टर  रोहित व्यास, एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के, जिला शिक्षा अधिकारी  प्रमोद भटनागर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, युवा भारत स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक  रायमुनी भगत सहित अन्य अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक  रायमुनि भगत ने अपने संबोधन में युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि स्वामी विवेकानंद के महान विचार आज भी हमें राष्ट्र के प्रति प्रेम, समर्पण और सही राह पर चलने की सीख देते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को जीवन में आत्मसात कर अपनी ऊर्जा का सदुपयोग कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।  भगत ने युवाओं को देश का भविष्य बताया और नशा से दूर रहने और लोगों के इसके खिलाफ जन जागरूकता फैलाने, स्वच्छता का पालन करने एवं देश के प्रति प्रेम एवं एकता बनाए रखने की अपील की।
नगर पालिका अध्यक्ष  अरविंद भगत ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जो जन जागृति लाई वह हमें आज भी प्रेरणा देती है। उन्होंने पूरे विश्व को भारतीय परंपरा और संस्कृति की गौरव के बारे में बताया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण, एकता, अखंडता और समरसता बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं। कलेक्टर  रोहित व्यास ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलकर देश के लिए समर्पण के साथ काम करने और अपने जीवन को सार्थक करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को नियमित योग, खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
 राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें विजेताओं को नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत के हाथों पुरस्कृत भी किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कर्मा सन्यासी ने पहला स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरे स्थान पर राहुल कश्यप रहे। कविता लेखन में साक्षी नायक प्रथम एवं दूसरा स्थान कर्मा सन्यासी को मिला। रंगोली प्रतियोगिता में अनुराधा प्रधान प्रथम एवं दूसरे स्थान पर दुर्गा यादव रही। भाषण प्रतियोगिता में राहुल कश्यप प्रथम एवं द्वितीय जितेन्द्र यादव रहे। शतरंज में राम भजन राय  एन.ई.एस. कॉलेज को पहला स्थान एवं दूसरा स्थान शासकीय संत रामेश्वर गहिरा गुरु महाविद्यालय बगीचा को मिला।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!