Ro no D15139/23

नवगुरुकुल संस्थान युवाओं के लिए कौशल विकास और आत्मनिर्भरता का बना प्रभावी माध्यम आकांक्षा बनी आत्मनिर्भर

जिला प्रशासन जशपुर द्वारा संचालित नवगुरूकुल संस्थान जिले के युवाओं एवं छात्राओं के लिए कौशल विकास और आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन एवं अनुशासित शिक्षण वातावरण के माध्यम से विद्यार्थी निरंतर सफलता प्राप्त कर रहे हैं। नवगुरूकुल में छात्राओं को प्रोग्रामिंग एवं बिजनेस से जुड़े आधुनिक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ जीवन कौशल का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे रोजगारोन्मुखी बन रही हैं।
नवगुरूकुल की छात्रा आकांक्षा विश्वकर्मा, जो मध्यमवर्गीय परिवार से हैं, इस पहल की एक मिसाल हैं। आकांक्षा ने शासकीय विजय  भूषण सिंह देव गर्ल्स कॉलेज, जशपुर से स्नातक की पढ़ाई पूर्ण करने के पश्चात नवगुरूकुल संस्थान से जुड़कर अपने करियर को नई दिशा दी। संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए गए निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण, सतत मार्गदर्शन एवं सीखने के अनुकूल वातावरण ने उन्हें आगे बढ़ने का सशक्त अवसर प्रदान किया।
नवगुरुकुल के स्कूल ऑफ प्रोग्रामिंग के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए आकांक्षा लाइफ स्किल कोऑर्डिनेटर के रूप में कार्य की। आज वे एचटीएमएल, सीएसएस एवं जावास्क्रिप्ट जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी कौशल में दक्ष हैं। इसके साथ ही संस्थान ने उनमें आत्मविश्वास, टीमवर्क एवं समस्या-समाधान जैसे आवश्यक जीवन कौशल का भी विकास किया है।
वर्तमान में आकांक्षा लाइफ स्किल एसोसिएट के रूप में कार्यरत हैं और उन्हें 15 हजार रुपए मासिक मानदेय प्राप्त हो रहा है, जो इंटर्नशिप पूर्ण होने के उपरांत 18 हजार रुपए तक हो जाएगा। यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम और नवगुरुकुल के समर्पित प्रशिक्षण मॉडल का परिणाम है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन जशपुर द्वारा संचालित नव गुरूकुल संस्थान ग्रामीण एवं सामान्य पृष्ठभूमि के युवाओं को आधुनिक कौशल से सुसज्जित कर आत्मनिर्भर बना रहा है। यह पहल न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है, बल्कि जिले के युवाओं को आत्मविश्वास के साथ भविष्य निर्माण की दिशा में अग्रसर कर रही है।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…