Ro no D15139/23

नक्सलवाद अपने अंतिम पड़ाव पर है, इनके खात्मा के लिए चलाए जा रहे महाअभियान में अंतिम आहूति के लिए सर्व समाज की सहभागिता जरूरी है -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर 08 अगस्त 2025- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री श्री अमित शाह के संकल्पना अनुसार मार्च 2026 तक नक्सलवाद के समूल खात्मे के लिए राज्य सरकार के बेहतर रणनीति के बदौलत हमारे सुरक्षा बलों एवं पुलिस के जवानों द्वारा समूचे बस्तर संभाग में बेहतर कार्य करने लगातार सफल ऑपरेशन की बदौलत तथा आकर्षक आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के कारण बस्तर एवं बीजापुर में लगातार नक्सलवाद सिमट रहा है।

नक्सलवाद अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, उसके खात्मे के लिए अंतिम आहूति समाज के सभी वर्गो के सहयोग और समर्पण जरूरी है। उक्त वक्तव्य छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने समाज के विभिन्न वर्गो को संबोधित करते हुऐ कहा।
श्री विजय शर्मा अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिला कार्यालय के सभाकक्ष में व्यापारी संगठन, खदान एवं सड़क निर्माण से जुड़े संघटन, सर्व आदिवासी समाज जनजाति सुरक्षा मंच, वनवासी कल्याण समिति एवं विभिन्न बैंको के अधिकारियों की बैठक ली।
इस दौरान अंदरूनी क्षेत्रों में विकास कार्यो में तेजी लाने सहित विकास में बाधा डालने वाले तत्वो के बारे में समीक्षा करते हुऐ कहा कि अब बीजापुर के जनता को गुमराह नही किया जा सकता है जिस गति से विकास कार्यो में जनमानस का सहयोग मिल रहा है। अब वह दिन दूर नहीं है, बीजापुर शांति, सुरक्षा, और विश्वास के साथ विकास की गति और समान्य क्षेत्रों के भांति सभी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार संभव हो सकेगा।
बैठक में व्यापारी वर्ग, आदिवासी समाज सहित विभिन्न वर्गों ने जिले के विकास हेतु अपने-अपने सुझाव और समर्थन दिए।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, जिला पंचायत अध्यक्ष दंतेवाड़ा श्री नंदलाल मुड़ावी, सचिव छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री भीम सिंह, आयुक्त बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर श्री सुन्दरराज पी, डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव, डीएफओ श्री रंगानाथा रामाकृष्णा वाय, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, उप निदेशक इन्द्रावती टाईगर श्री संदीप बल्गा सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात

      डीएमएफ से 19.65 लाख रुपये की लागत से उपलब्ध कराई गई आधुनिक एम्बुलेंस, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती हर जीवन अनमोल, समय पर उपचार सुनिश्चित करने के…

    Read more

    दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने ‘दिव्यांग’ शब्द देकर सम्मान और आत्मगौरव का नया भाव दिया : मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट ‘सहारा’ के तहत 3.58 करोड़ रुपये के सहायक उपकरणों का वितरण, 1739…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए