Ro no D15139/23

PM Modi को NDA सांसदों ने संसद में विजय हार पहनाकर किया सम्मान

 पीएम मोदी को NDA सांसदों ने संसद में विजय हार पहनाकर सम्मानित किया. संसदीय दल की बैठक में नीतीश कुमार को Bihar में NDA की जीत का शिल्पकार बताया गया और सांसदों को जनता के कल्याण के लिए काम करने की सलाह दी गई.

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद मंगलवार को संसद भवन परिसर में सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान किया गया. संसदीय दल की बैठक में उपेंद्र कुशवाहा और संजय झा ने पीएम मोदी को विजय का हार पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया. बता दें कि इस वक्त संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है.

बैठक में कौन-कौन रहा शामिल

बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे. जेडीयू नेता संजय झा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री को माल्यार्पित कर समारोह को और खास बनाया.

पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को बताया NDA की जीत का शिल्पकार

एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में गठबंधन की प्रचंड जीत के पीछे नीतीश कुमार का योगदान अहम है. उन्होंने सांसदों से बजट पर फीडबैक देने और अपने संसदीय क्षेत्रों में कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया. पीएम मोदी ने बैठक में कहा, “बड़ी जीत के साथ बड़ी जिम्मेदारी आती है”, और सभी सांसदों को जनता के कल्याण के लिए और अधिक उत्साह के साथ काम करने की सलाह दी.

कल भी NDA नेताओं ने पीएम से की थी मुलाकात

सोमवार को बिहार से आए एनडीए नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात कर राज्य में गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी थी. इस दौरान प्रधानमंत्री ने नेताओं को जनता के कल्याण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी.

बिहार में एनडीए को मिली है बंपर जीत

243 सीटों वाली बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने शानदार जीत हासिल की. गठबंधन को कुल 202 सीटें मिलीं थी. बीजेपी को 89 सीटें जेडीयू 85 सीटें एलजेपी (रामविलास) 19 सीटें हम (सेक्युलर) 5 सीटें, राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें मिली थी.

  • Related Posts

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

      *पैट्रोल सस्ता-विपक्ष खस्ता, हेडिंग और ये लाईन पढ़कर पूरी खबर समझ में आ गयी होगी।* कुछ और कहने की जरूरत शायद नहीं है। नेशनल ट्राईबल गेम में अधिकारियों का…

    Read more

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    Nepal Ex PM KP Oli Arrested: काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने केपी शर्मा ओली को शनिवार सुबह करीब 5 बजे भक्तपुर के गुंडू स्थित उनके निवास से…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….