Ro no D15139/23

डोम नाला में बनेगा एनीकट, उरगा के हाउसिंग बोर्ड कालोनी सहित आसपास के गांव को मिलेगा पानी

कलेक्टर ने नाले का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश

कोरबा 3 मई 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज उरगा सेमीपाली स्थित डोम नाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उरगा सेमीपाली में स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में व्याप्त पेयजल की समस्या के निराकरण और आसपास के गांव तक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए डोमनाला में एनीकट निर्माण की संभावना को मौके पर देखा। कलेक्टर श्री वसंत ने पीएचई, सिंचाई विभाग और हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने डोमनाला में एनीकट बनने से होने वाले लाभ और जलसंरक्षण के महत्व को ध्यान रखकर एनीकट निर्माण हेतु आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाले के आसपास सब्जी उत्पादन करने वाले छोटे किसानों के हितों का भी ध्यान रखने और एनीकट बनने के बाद सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिए। एनीकट बनने से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित निस्तारी की सुविधा, आसपास के जलस्रोत के स्तर में वृद्धि, किसानों को स्वयं के पंप में सिंचाई की सुविधा मिलेगी।  निरीक्षण के दौरान हाउसिंग बोर्ड के ईई श्री योगेश पटेल, सिंचाई विभाग के ईई श्री एसएल द्विवेदी, पीएचई के ईई श्री रमनकुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

      कोरबा 18 अगस्त 2026/“माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा…

    Read more

    18 अगस्त  से 24 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है  शिशु संरक्षण माह

      कोरबा 18 अगस्त 2026/भारत शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत  के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल